लसिथ मलिंगा नंबर-1, डेमियन फ्लेमिंग ने चुने T20 क्रिकेट के 5 सबसे महान तेज गेंदबाज, बोले- वह GOAT हैं

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन प्लेमिंग ने दुनिया के पांच सबसे बेहतरीन टी20 गेंदबाज का चुनाव किया है. नंबर 1 पर फ्लेमिंग की पसंद जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा बने हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डेमियन फ्लेमिंग ने चुने T20 क्रिकेट के 5 सबसे महान तेज गेंदबाज
Damien Fleming You tube

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने टी-20 क्रिकेट के ऑल टाइम 5 सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज का चुनाव किया है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए  फ्लेमिंग ने टी-20 क्रिकेट के ऑल टाइम बेस्ट तेज गेंदबाजों के बारे में बात की है. नंबर 1 पर मियन फ्लेमिंग ने लसिथ मलिंगा का चुनाव किया है. इसके बाद नंबर 2 पर फ्लेमिंग ने भारत के जसप्रीत बुमराह को जगह दी है. 

नंबर 3 पर डेमियन फ्लेमिंग की पसंद न्यूजीलैंड के टिम साउदी है. वहीं, नंबर 4 पर फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड का चुनाव किया है. नंबर 5 पर डेमियन फ्लेमिंग की पसंद पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी बने हैं. 

लसिथ मलिंगा ऑल टाइम नंबर 1 टी-20 गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने मलिंगा को लेकर बात की और कहा, "सबसे पहले, मैं 'स्लिंगर' मलिंगा को चुनूंगा, जब मैं T20 क्रिकेट की शुरुआत के बारे में सोचता हूं, तो...मलिंगा का पूरी तरह से दबदबा रहा है, नई गेंद से स्विंग और फिर वो रिवर्स स्विंगिंग इन-स्विंगर्स, हमने उन्हें मेलबर्न स्टार्स के लिए ऐसा करते हुए कई बार देखा है, और हम जानते हैं कि उन्होंने अपनी स्किल्स पर कितनी कड़ी मेहनत की थी. इसलिए मेरे हिसाब से...अब तक के सबसे बेहतरीन इंटरनेशनल T20 तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं".

लसिथ मलिंगा ने टी-20 क्रिकेट में कुल 295 मैच खेले और इस दौरान 390 विकेट लेने में सफल रहे हैं. मलिंगा अपनी गेंदबाजी के दौरान खतरनाक यॉर्कर करने में माहिर रहे हैं, बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदबाजी खासकर टी20 में हमेशा से मिस्ट्री रही है .

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग की बात करें तो इस गेंदबाज ने अपने करियर में 20 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 75 विकेट लिए हैं. वनडे में फ्लेमिंग ने 88 मैच में 134 विकेट हासिल किए थे. लिस्ट ए में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग के नाम 379 विकेट दर्ज है. 90s के दशक में फ्लेमिंग ऑस्ट्रेलिया के अहम तेज गेंहबाज में से एक रहे थे. फ्लेमिंग ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए 2001 में खेला था. 

यह भी पढ़ें | न विराट, न धोनी, लैंगर-हेडन ओपनर, तेंदुलकर-कैलिस को जगह, रिकी पोंटिंग ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग-11

Advertisement

यह भी पढ़ें | जैक वुकुसिक अभी नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी तोड़ देंगे रिकॉर्ड, T20 के 5 सबसे युवा कप्तान

यह भी पढ़ें | Virat Kohli ने जीता दिल, 0 पर आउट करने वाले Matt Henry को दिया खास गिफ्ट, रिएक्शन ने लूटी महफिल, Video

Featured Video Of The Day
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 24 लोगों की मौत

Topics mentioned in this article
Damien Fleming
Separamadu Lasith Malinga
Jasprit Jasbirsingh Bumrah
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं