Cooper Connolly: IPL डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाज, कूपर कोनोली ने तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

Cooper Connolly record in IPL 2026: कूपर कोनोली ने आईपीएल डेब्यू में 72 रन की नाबाद पारी खेलकर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Cooper Connolly record in IPL 2026:

Cooper Connolly Makes History: पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली(44 गेंद में नाबाद 72 रन) के अर्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. कोनोली  ने अपनी पारी में 44 गेंद का सामना किया और 5 चौके और 5 छक्के लगाए. कोनाली  की पारी ही थी जिसने पंजाब को आखिरी ओवर में जीत दिलाई. बता दें कि कोनोली  ने 72 रन की पारी आईपीएल डेब्यू बनाया है. ऐसा कर कोनोली आईपीएल डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. 

ये भी देखें-  Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल

आईपीएल डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी

  • 58* – ब्रेंडन मैकुलम (v आरसीबी, 2008)
  • 116* – माइकल हसी (v पीबीकेएस, 2008)
  • 84* - शॉन मार्श (v दिसंबर, 2008)
  • 73 – काइल मेयर्स (v डीसी, 2023)
  • 72* – कूपर कोनोली (vs जीटी, 2026)*
  • 71 - ग्रीम स्मिथ (v दिसंबर, 2008)
  • 71 - जेम्स होप्स (v सीएसके, 2008)
  • 60 - स्वप्निल असनोदकर (v केकेआर, 2008)
  • 58* - ओवैस शाह (v दिसंबर, 2010)
  • 58* – गौतम गंभीर (v RR, 2008)
  • 56 – देवदत्त पडिक्कल (v SRH, 2020)
  • 55 - अंबाती रायडू (v RR, 2010)
  • 55 – जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (v एलएसजी, 2024))

टूटा गंभीर का रिकॉर्ड

कूपर कोनोली ने आईपीएल डेब्यू में 72 रन की नाबाद पारी खेलकर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गंभीर ने अपने आईपीएल डेब्यू पारी में नाबाद 58 रन की पीरी खेली थी. गंभीर ने साल 2008 में राजस्थान के खिलाफ मैच में 58 रन बनाए थे. 

34 गेंद पर जमाया अर्धशतक

कूपर कोनोली ने चौका लगाकर आईपीएल डेब्यू में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. इसके लिए उन्होंने 34 गेंद खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के जड़े थे. कूपर कोनोली को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
LPG Cylinder Price Hike: 1 महीने में तीसरी बार बढ़ा कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम