IND vs ENG: कोच गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले खिलाड़ियों को दिया 'गुरुमंत्र', अब अंग्रेजों की खैर नहीं

Gautam Gambhir Message to Team India; IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi-Final: भारत-इंग्लैंड, अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं, लेकिन इस बार टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जोश का स्तर अलग ही नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir Message to Team India; IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi-Final:

Gautam Gambhir Message to Team India; IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi-Final: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले गंभीर ने साफ संदेश दिया प्रेशर से घबराना नहीं, बल्कि उसे अपनाना है. टीम मीटिंग के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गंभीर ने कहा कि नॉकआउट मुकाबलों का दबाव ही असली चुनौती और अवसर होता है. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अगर दबाव महसूस हो, तो उससे भागने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ उसका सामना करें. उनके शब्दों में आत्मविश्वास साफ झलक रहा था.

“जोश में खेलो, दबाव में नहीं”

गंभीर ने खिलाड़ियों को याद दिलाया कि ऐसे बड़े मैचों के लिए ही वे सालों से मेहनत करते आए हैं. उन्होंने कहा कि घर में नॉकआउट मैच खेलना गर्व की बात है और इसे बोझ नहीं, बल्कि मौका समझना चाहिए. उन्होंने टीम से कहा कि अगले 40 ओवर पूरी ऊर्जा और साहस के साथ खेलें. देश के लिए खेलने का आनंद लें और सबसे अहम एक-दूसरे के लिए खेलें. उनके जोशीले अंदाज ने ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह बदल दिया.

बड़े मुकाबलों के दबाव का अनुभव आएगा काम

गौरतलब है कि गंभीर खुद 2007 और 2011 के विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. बड़े मैचों का दबाव कैसे संभालना है, इसका अनुभव उनके पास भरपूर है. उसी अनुभव का फायदा वह अब कोच के तौर पर टीम को दे रहे हैं.

भारत-इंग्लैंड, सेमीफाइनल में लगातार तीसरा मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला एक और यादगार अध्याय जोड़ने जा रहा है. दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं. साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2024 में भारत ने जोरदार वापसी करते हुए 68 रन से जीत हासिल की थी.

अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं, लेकिन इस बार टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जोश का स्तर अलग ही नजर आ रहा है. गंभीर के इन शब्दों ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम दबाव से नहीं डरेगी बल्कि उसे अपनी ताकत बनाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Holi 2026 | Delhi Crime News: 'बुरा ना मानो सख्ती है' दिल्ली में होली के मौके पर नपे 900 अपराधी!