कौन है IPL का 'सिक्सर किंग'? टॉप 5 में तीन भारतीय शामिल

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी टॉप में नाम आता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Chris Gayle

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18 सीजन खेले जा चुके हैं. इस लीग में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं.

क्रिस गेल

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अलविदा कह चुके गेल ने इस टूर्नामेंट में खेले 142 मुकाबलों में कुल 357 छक्के लगाए हैं. गेल इस लीग में 6 सेंचुरी और 31 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है. उन्होंने 2013 में 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

रोहित शर्मा

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने आईपीएल में खेले 272 मुकाबलों में कुल 302 छक्के लगाए हैं. रोहित आईपीएल में 2 शतक और 47 अर्धशतक लगा चुके हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली 291 छक्कों के साथ आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. कोहली आईपीएल में 8 शतक और 63 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम है. कोहली ने 2016 में 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 973 रन बनाए थे.

Advertisement

एमएस धोनी

आईपीएल में छक्कों की बात हो और एमएस धोनी का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी चौथे नंबर पर हैं. धोनी ने आईपीएल में खेले 278 मुकाबलों में कुल 264 छक्के लगाए हैं.

एबी डिविलियर्स

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम है. आईपीएल से संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाए हैं. डिविलियर्स ने आईपीएल में 3 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- केकेआर को वो दो गलती, जिससे चैंपियन बनने के दावेदार से हो जाती है पीछे, अनिल कुंबले ने बताया

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: खार्ग पर हमला, ईरान लेगा बदला? America | Trump | Mojtaba Khamenei | NDTV India
Topics mentioned in this article