रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ सैनी के ओवर की हुई समाप्ति| 7 रन इस ओवर से आये| 30 गेंदों पर 74 रनों की दरकार| मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है| अपनी कुर्सी की पेटी बांधकर रखियेगा क्योंकि अब हेलिकॉप्टर उड़ने वाला है|

14.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|


14.4 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमा| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ|

14.4 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| काफी टफ कॉल अम्पायर द्वारा|

14.3 ओवर (4 रन) चौका!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी रायुडु द्वारा!!! पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया मिडफ विकेट की तरफ और गैप से बाउंड्री हासिल कर ली है यहाँ पर| जोखिम भरा शॉट था लेकिन कारगर साबित हुआ| CSK vs RCB: Match 25: Ambati Rayudu hits Navdeep Saini for a 4! Chennai Super Kings 93/3 (14.3 Ov). Target: 170; RRR: 14.00

थाला एमएस धोनी क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये...

14.2 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!!! लेज़ी रनिंग विकटों के बीच जगदीसन द्वारा| बल्ला क्रीज़ पर ड्रैग ही नहीं किया तब तक मिड ऑफ़ से मॉरिस का डायरेक्ट हिट आया और बल्लेबाज़ क्रीज़ से दूर रह गए| एक महत्वपूर्ण स्थान पर अपना विकेट गंवा बैठे चेन्नई के बल्लेबाज़| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला और रन भाग खड़े हुए थे| 89/3 चेन्नई| CSK vs RCB: Match 25: WICKET! Narayan Jagadeesan run out (Chris Morris) 33 (28b, 4x4, 0x6). Chennai Super Kings 89/3 (14.2 Ov). Target: 170; RRR: 14.29

14.1 ओवर (0 रन) तेज़ गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 14 रन इस ओवर से आये| आखिरी 2 से आये 26| 36 गेंदों पर 81 रनों की दरकार|

13.6 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

13.5 ओवर (2 रन) मिड विकेट की तरफ गेंद को हीव किया| दो रन मिल गए|

13.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए पुल किया लॉन्ग ऑन की तरफ| एक रन मिल गया|

13.3 ओवर (4 रन) चौका!! इस बार पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया| गैप से चार रन मिल गए| CSK vs RCB: Match 25: Ambati Rayudu hits Shivam Dube for a 4! Chennai Super Kings 84/2 (13.3 Ov). Target: 170; RRR: 13.23

13.2 ओवर (1 रन) ओवर थ्रो!!! एक रन मिल गया वहां पर जहाँ कुछ भी नहीं था| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला था जहाँ से फील्डर ने विकेट पर थ्रो कर दिया था|

13.1 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| CSK vs RCB: Match 25: Narayan Jagadeesan hits Shivam Dube for a 4! Chennai Super Kings 79/2 (13.1 Ov). Target: 170; RRR: 13.32

दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!!! 13 के बाद 75/2 चेन्नई| 42 गेंदों पर 95 रनों की दरकार| अभी भी कप्तान धोनी डग आउट में मौजूद हैं इसलिए ये लक्ष्य संभव नज़र आता है| आखिरी 7 ओवर बड़े ही रोमांचक होने वाले हैं यहाँ पर| कहीं जाइएगा मत!!

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई पहले महंगे ओवर की समाप्ति| अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई पूरी| 12 रन इस ओवर से आये| 13 के बाद 75/2 चेन्नई| 42 गेंदों पर 95 रनों की दरकार|

12.6 ओवर (0 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| रन आये एक अतिरिक्त के रूप में वहाँ पर|

12.5 ओवर (4 रन) स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| CSK vs RCB: Match 25: Narayan Jagadeesan hits Yuzvendra Chahal for a 4! Chennai Super Kings 73/2 (12.5 Ov). Target: 170; RRR: 13.53

12.4 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को हीव किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद|

12.3 ओवर (0 रन) लेग स्पिन!! टर्न से बीट कराया| बाहर डाली गेंद और बल्लेबाज़ को चकमा दिया|

12.2 ओवर (1 रन) चिप किया कवर्स की दिशा में गेंद को लेकिन एक ही रन मिल पाया|

12.1 ओवर (4 रन) चौका!!! स्लॉग स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ और चार रन बटोरा| बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना पेश कर रहे हैं यहाँ पर| गेंदबाज़ भी इस बाउंड्री को देखकर चौंक गए थे| CSK vs RCB: Match 25: Narayan Jagadeesan hits Yuzvendra Chahal for a 4! Chennai Super Kings 67/2 (12.1 Ov). Target: 170; RRR: 13.15

11.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| कोहली से थोडा दूर रही गेंद इसलिए सिंगल का मौका बन गया वहां पर| 12 के बाद 63/2 चेन्नई| 48 गेंदों पर 107 रनों की दरकार|

11.5 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग डीप पॉइंट बाउंड्री पर चहल द्वारा| तेज़ी से गेंद पर आये और चौका रोका| एक ही रन दिया|

11.4 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| फिंच तैनात, रन लेने का मौका नहीं बन पाया|

11.3 ओवर (0 रन) तेज़ गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| रायुडु के पास सिंगल निकलने का मौका नहीं बन पाया|

11.3 ओवर (0 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा

11.2 ओवर (0 रन) पुल मारने गए इस बार गेंद को लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर शरीर पर जा लगी गेंद|

11.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने गेंद गई सीमा रेखा के पार भेजा चार रनों के लिए| CSK vs RCB: Match 25: Ambati Rayudu hits Navdeep Saini for a 4! Chennai Super Kings 60/2 (11.1 Ov). Target: 170; RRR: 12.45

10.6 ओवर (2 रन) दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया| बड़े मैदान का फायदा उठाते हुए एक की जगह दो रन चुरा लिए| 9 रन इस ओवर से आये|

10.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! कट किया था पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|

10.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को सामने की तरफ खेला| एक रन मिल गया|

10.3 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ गेंद को गैप में खेला और एक रन हासिल किया|

10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! सामने की तरफ मारा गया शॉट!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा उठाया और गैप से चार रन मिल गया| CSK vs RCB: Match 25: Narayan Jagadeesan hits Yuzvendra Chahal for a 4! Chennai Super Kings 52/2 (10.2 Ov). Target: 170; RRR: 12.21

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) गुगली!!! लेग साइड गेंद को खेला और रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट