IPL 2026, CSK vs RR: आईपीएल में 200 प्लस का स्कोर नया नॉर्मल है. गुवाहाटी में आईपीएल के तीसरे मैच से पहले सभी चार टीमों ने 200 प्लस का स्कोर खड़े कर दिए. लेकिन सभी आईपीएल में सबसे ज़्यादा 200 प्लस का स्कोर बनाने वाली चेन्नई टीम IPL 2026 में अबतक की पहली टीम बन गई जिसने गुवाहाटी में 200 से छोटा स्कोर खड़ा किया.चेन्नई ने राजस्थान के सामने 128 का टारगेट रखा. ज़ाहिर है राजस्थान इस सीज़न की दूसरी टीम होगी जो 200 की सीमा रेखा नहीं पार कर सकती. पहले दो मैचों में हैदराबाद के 201/9 के जवाब में बैंगलोर ने 203/4 और दूसरे मैच में कोलकाता के 220/4 के जवाब में मुंबई ने 224/4 बनाये. कोविड के बाद खेले गए तीन आईपीएल में सभी टीमों ने 2023 में 27, 2024 में 41 और 2025 में 52 बार 200 प्लस के स्कोर बनाये.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
इस सीज़न टूटेगा 300 का बांध?
आर अश्विन जैसे कई एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इस सीज़न कोई 300 प्लस का स्कोर भी बना सकती है. हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल में टीमों के टॉप पांच स्कोर बनाने में से 4 बार हैदराबाद की टीम ने बाज़ी मारी है. हैदाराबाद की टीम चार बार 300 के बेहद करीब पहुंच गई. 287 से लेकर 277 तक के पांच बड़े स्कोर में से चार हैदाराबाद टीम के नाम हैं. हैदराबाद ने 2024 में बैंगलोर के ख़िलाफ़ 287 और 2025 में राजस्थान के ख़िलाफ़ 286 रन खड़े कर दिये थे. आईपीएल के टॉप 5 स्कोर इस प्रकार हैं:
आईपीएल के टॉप 5 स्कोर
287/3 – 2024 – हैदराबाद ने बैंगलोर के ख़िलाफ़ बनाये
286/6 – 2025 - हैदराबाद ने राजस्थान के ख़िलाफ़ बनाये
278/3 – 2025 - हैदराबाद ने कोलकाता के ख़िलाफ़ बनाये
277/3 – 2024 - हैदराबाद ने मुंबई के ख़िलाफ़ बनाये
272/7 – 2024 - कोलकाता ने दिल्ली के ख़िलाफ़ बनाये
आईपीएल के टॉप 5 स्कोर
आईपीएल में अबतक चेन्नई और बैंगलोर के नाम सबसे ज़्यादा 34-34 बार 200 प्लस के स्कोर हैं. जबकि, पंजाब के नाम 31 और मुंबई के नाम 30 बार दोहरे शतक दर्ज हैं. हैदराबाद ने 27 और राजस्थान ने 26, दिल्ली ने 19, गुजरात ने 15 और लखनऊ ने 12 बार 20 ओवरों में 200 प्लस के स्कोर खड़े किए.
IPL में कितनी टीमों के कितनी बार 200 से ज़्यादा स्कोर
1. चेन्नई – 34 बार
2. बैंगलोर 34
3. पंजाब 31
4. मुंबई 30
5. कोलकाता 30
6. हैदराबाद 27
7. राजस्थान 26
8. दिल्ली 19
9. गुजरात 15
10 लखनऊ 12
पिछले 3 सीज़न से एकाएक बदल गया आईपीएल
2022 तक आईपीएल में जब भी शतक लगते थे या टीमें 200 प्लस का स्कोर बनातीं तो फ़ैन्स के बीच उसकी बड़ी चर्चा होना लाज़िमी था. लेकिन पिछले तीन-चार सालों में आईपीएल के तेवर बदल गए हैं. अब 200 बनाकर भी टीम सुरक्षित महसूस नहीं करतीं. सभी टीमों का पावर-प्ले पर ख़ास ज़ोर रहता है. पावर-प्ले में जिस टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की वो बड़े स्कोर की उम्मीद करती हैं. इसी वजह से पिछली दफ़ा 200 प्लस स्कोर की हाफ़ सेंचुरी लग गई. एक बार फिर इस सीज़न में 200 प्लस की हाफ़ सेंचुरी की उम्मीद फ़ैन्स ज़रूर करेंगे.
IPL में कितनी बार टीमों ने बनाये 200 से ज़्यादा स्कोर
2008 – 11 बार 200 प्लस स्कोर बने
2009 – 1 बार 200 प्लस स्कोर बने
2010 - 9
2011- 5
2012 - 5
2013 -4
2014- 9
2015- 7
2016- 6
2017- 10
2018- 15
2019- 11
2020- 13
2021- 9
2022- 18
2023- 37
2024- 41
2025- 52














