Sourav Ganguly picks top 4 teams for the Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी को होने वाला है. उससे पहले भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की है. गांगुली (Sourav Ganguly on Champions trophy 2025 semi finalists predictions) ने ऐसी चार टीम के नाम बताएं हैं जो चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने चौंकाते हुए पाकिस्तान को सेमीफाइनलिस्ट करार नहीं दिया है. गांगुली ने स्पोर्ट्स तक के साथ बात करते हुए ऐसी चार टीमों के नाम बताएं हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीकी टीम को लेकर भविष्यवाणी की है और माना है कि ये चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार है.
गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की क्या उम्मीद है इसपर भी अपनी राय दी और और कहा, "भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. मुझे लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सबसे पसंदीदा दावेदारों में से एक होगा. भारत की व्हाइट बॉल टीम बहुत अच्छी है.'
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत ने दो बार खिताब जीता है. 2002 और 2013 में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही थी. हालांकि 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लदेश के खिलाफ खेलने वाली है. इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के साथ 2 मार्च को खेलेगी. फाइनल 9 मार्च को खेला जाने वाला है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल (ICC Men's Champions Trophy 2025 Fixtures, Schedule)
तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | समय | वेन्यू |
19 फरवरी, बुधवार | पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड | ग्रुपA | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
20 फरवरी, गुरूवार | भारत vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
21 फरवरी, शुक्रवार | अफ़ग़ानिस्तान vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
22 फरवरी, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
23 फरवरी, रविवार | भारत vs पाकिस्तान | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
24 फरवरी, सोमवार | बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
25 फरवरी, मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ़्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
26 फरवरी, बुधवार | अफगानिस्तान vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
27 फरवरी, गुरूवार | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
28 फरवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
1 मार्च, शनिवार | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
2 मार्च, रविवार | भारत vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
4 मार्च, मंगलवार | सेमीफाइनल 1 | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | |
5 मार्च, बुधवार | सेमीफाइनल 2 | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | |
9 मार्च, रविवार | फाइनल | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर/दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |