T20 World Cup 2026: 'हम तो सिर्फ जरिया हैं', चैंपियन टीम इंडिया के कोच गंभीर ने इनके सिर बांधा जीत का सेहरा, द्रविड़-लक्ष्मण को समर्पित की ट्रॉफी

Gautam Gambhir Dedicate Trophy To Rahul Dravid and VVS Laxman, T20 WC 2026: भारत अब घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 159 रनों पर सिमट गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir Dedicate Trophy To Rahul Dravid and VVS Laxman, T20 WC 2026:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत पूरी टीम और भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को समर्पित की
  • गंभीर ने यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट के विकास में योगदान के लिए दी
  • उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की ईमानदारी और जय शाह के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Gautam Gambhir Dedicate Trophy To Rahul Dravid and VVS Laxman: विश्व विजेता बनने के बाद गौतम गंभीर के एक बयान ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय हेड कोच ने अपनी जीत का श्रेय पूरी टीम और भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को समर्पित कर दिया. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. इस सुनहरी जीत के बाद जब हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों के जज्बे और अपने पूर्व हे़ कोच के योगदान की बात की.

"खिलाड़ी ही कोच को महान बनाते हैं"

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर गंभीर ने जीत के तुरंत बाद कहा, "जीत खिलाड़ियों की है, हम तो सिर्फ जरिया हैं. खिलाड़ी ही एक कैप्टन और कोच को अच्छा या बुरा बनाते हैं. यह जीत पूरी तरह से हमारे खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है, उन्होंने ही यह ट्रॉफी जीती है." गंभीर के इस विनम्र अंदाज ने फैंस को उनका कायल बना दिया है.

गंभीर ने राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को दिया बड़ा सम्मान

गंभीर ने इस ऐतिहासिक कामयाबी का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को भी दिया. उन्होंने कहा:
"मैं यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं. राहुल भाई ने भारतीय टीम को इस मुकाम तक लाने के लिए कड़ी मेहनत की और लक्ष्मण ने एनसीए (NCA) में खिलाड़ियों की बेहतरीन पाइपलाइन तैयार की."

Advertisement

जय शाह और अजीत अगरकर का खास जिक्र

कोच गंभीर ने उन लोगों को भी याद किया जो पर्दे के पीछे रहकर टीम की मजबूती के लिए काम कर रहे थे. उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने काफी आलोचना झेली लेकिन पूरी ईमानदारी से अपना काम किया.
साथ ही, उन्होंने आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह का शुक्रिया अदा करते हुए एक भावुक खुलासा किया. गंभीर ने कहा, "जय भाई ने मेरे कार्यकाल के सबसे खराब दौर (न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद) में मुझे फोन किया था और भरोसा जताया था."

घरेलू सरजमीं पर भारत ने रचा इतिहास

भारत अब घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 159 रनों पर सिमट गई. गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ईरान का मिशन 'परमाणु' पावर? दुनिया में FULL टेंशन! War Zone से LIVE Report
Topics mentioned in this article