T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच में किसकी होगी जीत, चामिंडा वास ने बताया, फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

Chaminda Vaas Exclusive on India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारतीय टीम पर बात करते हुए वास ने कई खिलाड़ियों को गेम-चेंजर बताया और साथ ही भारत-पाकिस्तान मैच पर अपनी राय रखी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Chaminda Vaas Exclusive on India vs Pakistan T20 World Cup 2026

Chaminda Vaas Exclusive on India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले भारत-पाकिस्तान पर NDTV से खास बातचीत में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने साफ कहा, भारत-पाक मैच का नतीजा स्किल से ज्यादा प्रेशर हैंडलिंग तय करेगी. वास के मुताबिक, “जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी, वही बाजी मारेगी.”

पाकिस्तान के किन खिलाड़ियों से भारत को खतरा?

चामिंडा वास ने पाकिस्तान की ओर से दो नाम खास तौर पर लिए जो बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी का रहा. उन्होंने कहा कि भारत को जीत के लिए इन दोनों के असर को सीमित करना होगा.

भारत के मैच-विनर कौन?

भारतीय टीम पर बात करते हुए वास ने कई खिलाड़ियों को गेम-चेंजर बताया जिसमे अभिषेक शर्मा जो तेज शुरुआत से विपक्ष पर दबाव डालते हैं और जसप्रीत बुमराह जो डेथ ओवरों के सबसे भरोसेमंद हथियार हैं. इसके साथ ही वास ने सूर्यकुमार यादव का नाम भी लिया, सूर्या 360-डिग्री शॉट्स से किसी भी अटैक को तोड़ने की क्षमता रखते है और USA के खिलाफ इसकी झलक भी दिखाई. इस कड़ी में उन्होंने हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल किया जो बैट-बॉल दोनों से संतुलन बनाने में माहिर हैं और संजू सैमसन को भी मैच विनर कि लिस्ट में शामिल किया जो मिडिल ऑर्डर में एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं.

वास का मानना है कि भारत की ताकत उसकी गहराई और हरफनमौला खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में मैच जीता सकते हैं.

T20 वर्ल्ड चैंपियन कौन?

फाइनल को लेकर वास ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले की संभावना जताई. उनके मुताबिक दोनों टीमें संतुलित हैं और नॉकआउट दबाव में खुद को ढालने की क्षमता रखती हैं.

टी20 वर्ल्ड कप का सबसे खतरनाक गेंदबाज?

चामिंडा वास ने चार नाम गिनाए जिसमें जसप्रीत बुमराह, माथीशा पथिराना, शाहीन शाह अफरीदी और अर्शदीप सिंह को रखा. उन्होंने कहा, “अर्शदीप अपनी स्विंग से मैच पर बड़ा असर डाल सकते हैं." बुमराह की सटीकता उन्हें अलग स्तर पर रखती है और पथिराना की स्लिंग-एक्शन डेथ ओवरों में मुश्किलें खड़ी करती है और शाहीन नई गेंद से गेम बदलने की काबिलियत रखते हैं.

Advertisement

चामिंडा वास के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मुकाबला भावनाओं से भले भरा हो, लेकिन अंत में जीत उसी की होगी जो दबाव को मौके में बदले. रणनीति, संयम और बड़े मौकों पर सही फैसले लेगा. यही इस महामुकाबले की असली चीज है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bangladesh Election Result | बांग्लादेश में तारिक की सरकार, हिन्दुओं को मिलेगा इंसाफ?