वैभव को नहीं मिली इंडिया कैप? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बतायी वजह, मांजरेकर सहित क्या बोले पूर्व क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी को लेकर मैच से पहले बहुत ही ज्यादा हाइप थी, लेकिन टॉस के समय श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह XI का हिस्सा नहीं हैं, तो एक बड़ा वर्ग मायूस हो गया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय कप्तान वैभव को XI से बाहर रखने की खबर सार्वजनिक होते ही फैंस का एक बड़ा वर्ग मायूस हो गया

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: पिछले कई दिनों से हो रही चर्चा और उम्मीदों के उलट भारतीय सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड के खिलाफ (Ind vs Ire) के खिलाफ पहले मैच की XI में जगह नहीं मिली. मैच से पहले जहां एक वर्ग उन्हें जोर-शोर से XI में खिलाने की मांग कर रहा था, तो वहीं पूर्व क्रिकेटर और मीडिया सहित यह भी सवाल कर रहे थे कि आखिर कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया में आखिर किसकी जगह वैभव को खिलाया जाएगा. टॉस होने के समय करोड़ों फैंस टीवी से चिपके हुए थे और जैसे ही अय्यर ने उन्हें न खिलाने की खबर सार्वजनिक की, तो फैंस का एक बड़ा वर्ग मायूस हो गया. 

कप्तान अय्यर ने बताई वजह

वैभव को न खिलाने पर कप्तान अय्यर ने कहा, 'वह नहीं खेल रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. वह गन प्लेयर है, लेकिन हमारी टीम में बहुत ही शानदार अनुभव है. ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पूर्व में कुछ सीरीज में भारत के लिए बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. ऐसे में हमने सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों के साथ खेलने का फैसला लिया है. जब समय आएगा, तो वैभव को मौका मिलेगा.' 

मांजरेकर ने भी किया समर्थन

वैभव को XI से बाहर रखने पर सोनी स्पोर्ट्स पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इस फैसले को पूरी तरह सही ठहराते हुए कहा, 'यह पूरी तरह सही और मेरिट पर लिया गया फैसला है. आखिरकार कुछ महीने पहले ही विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन को आप कैसे बाहर बैठा सकते हैं. इनका कोई कसूर नहीं है. ऐसे में वैभव को वास्तव में XI में जगह बनाने के लिए तब तक इंतजार ही करना होगा, जब तक कोई खिलाड़ी खराब नहीं करता.'

मांजरेकर के साथ ही कमेंट्री कर रहे आईपीएल पूर्व बल्लेबाज पॉल वलथाटी ने भी वैभव को इलेवन से बाहर रखने को सही बताते हुए कहा, 'यह एकदम सही फैसला है. और भारतीय क्रिकेट में ऐसा होता आया है. हम यहां देश के लिए खेल रहे हैं और किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं. वैभव भी बाकी दूसरे खिलाड़ियों की तरह ही हैं और उनकी टीम में जगह नहीं बनती.'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Gram Chikitsalay Star Cast: Dinesh Lal Yadav, Amol Parashar ने Social Media इलाज पर रखी राय
Topics mentioned in this article
Vaibhav Sooryavanshi
India
Ireland
Cricket