कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जय शाह के साथ लॉन्च की महिला टीम की नई जर्सी, देखें और बताए, आपको कैसी लगी

बीसीसीआई इस जर्सी पर पिछले कई दिनोें से काम कर रहा था. और अब वीमेन टीम की नई जर्सी शुक्रवार को बाहर आ ही गई

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर और बीसीसीआई सचिव जय शाह
मुंबई:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को यहां बोर्ड मुख्यालय में टीम की वनडे के लिए नई जर्सी का अनावरण किया.महिला टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 दिसंबर से वडोदरा में खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान नई जर्सी पहनेगी.

हरमनप्रीत ने कहा, ‘जर्सी का अनावरण करना सम्मानजनक है और वास्तव में खुशी है कि हम पहली टीम हैं जो वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ यह जर्सी पहनने जा रही है. मुझे यह जर्सी बहुत अच्छी लगी और यह वास्तव में खुशी की बात है कि हमें वनडे के लिए विशेष जर्सी मिली है.'

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां वह पांच से 11 दिसंबर तक तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी.

Advertisement

हरमनप्रीत ने कहा कि भारतीय टीम की जर्सी पहनना हमेशा खास होता है क्योंकि इसे हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि भारतीय प्रशंसक भी यह जर्सी पहन कर गर्व महसूस करें'

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump