'दोनों असाधारण बल्लेबाज हैं...', वेंगसरकर का कोहली और विराट पर हैरान कर देने वाला बयान

Vengsarkar on Rohit: रोहित और विराट को संन्यास लिए काफी समय हो गया है, लेकिन दिग्गजों की प्रतिक्रिया का आना जारी है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पूर्व कप्तान और चीफ सेलेक्टर रह चुके दिलीप वेंगसरकर

दोनों पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat kohli) को टेस्ट से संन्यास लिए हुए खासा समय हो गया है, लेकिन इनके फैसले पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया का आना अभी भी जारी है. पूर्व कप्तान दिलीप वेंगससकर ने इनके फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि वह 20 जून से शुरू होने वाले मुश्किल दौरे के लिए दोनों के ही टीम में होने की उम्मीद कर रहे थे. 

मीडिया में बहुत कम ही बयान देने वाले, लेकिन बहुत खराब बोलने वाले वेंगसरकर ने कहा, 'दोनों ही असाधारण और महान क्रिकेटर है. और दोनों का भारतीय क्रिकेट में योगदान बहुत बड़ा है. मैं इसलिए हैरान था क्योंकि यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है. मुझे लगा कि ये इंग्लैंड दौरे के बाद संन्यास ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने पहले ही ले लिया. बहरहाल, ये उनका अपना फैसला है.'

पूर्व कप्तान बोले, 'दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी हैं और इन्होंने इंग्लैंड के हर दौरे में अच्छा प्रदर्शन किया है. अगर आप देख रहे हैं कि बाकी खिलाड़ियों ने भारत 'ए' के लिए और रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो इन खिलाड़ियों को खेलने और खुद को स्थापित करने का मौका मिलेगा.'

इन दोनों की जगह कौन लेगा के सवाल पर वेंगी ने कहा, 'यह कहना बहुत ही मुश्किल है कि कौन इनकी जगह लेगा. यह पूरी तरह से अगरकर एंड कंपनी के ऊपर निर्भर है. उन्होंने फर्स्ट क्लाच मैचों को बारीकी से देखा है. इसलिए इसका जवाब तो सेलेक्टरों पर ही है. साथ ही, पूर्व चीफ सेलेक्टर ने श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन में निरंतरता की भी प्रशंसा करते हुए कहा, 'वह अच्छा बल्लेबाज है. इसमें कोई संदेह नहीं है और हालिया सालों में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है. वह एक अनुभवी बल्लेबाज हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
पाताल में छिपी ईरान की 'वो अंडरग्राउंड आर्मी', जिसके खौफ में है अमेरिका
Topics mentioned in this article