सचिन तेंदुलकर को हटाना चाहती थी BCCI, क्रिकेट के भगवान का ऐसा था रिएक्शन, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

BCCI wanted to replace Sachin Tendulkar: पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने इस मामले पर तेंदुलकर के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का खुलासा किया है. बता दें, साल 2012 सचिन के लिए काफी खराब रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BCCI wanted to replace Sachin Tendulkar

क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. सचिन वनडे फॉर्मेट में और टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन हैं. लेकिन अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उनके रिटायरमेंट से एक साल पहले ही भारतीय टीम से उन्हें बदलने की सोच रहा था. पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने इस मामले पर तेंदुलकर के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का खुलासा किया है. बता दें, साल 2012 सचिन के लिए काफी खराब रहा था. 9 टेस्ट मैचों में उनका औसत  23.80 का था और इसमें एक भी शतक नहीं आया था. जबकि वनडे में 10 मैचों में उनका औसत 31.50 का रहा.

संदीप पाटिल उस समय बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन थे. हाल ही में एक इंटरव्यू में पाटिल ने बताया कि तेंदुलकर इस बात से हैरान हो गए थे कि सेलेक्शन कमेटी उन्हें उन्हें हटाने की योजना बना रही है.  संदीप पाटिल ने सचिन तेंदुलकर ने पूछा था,"आपके क्या प्लान हैं?" इस पर सचिन ने कहा,"क्यों?" पाटिल ने आगे कहा,"मैंने उनसे कहा कि कमिटी रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है. वह हैरान रह गए. उन्होंने मुझे फिर से कॉल किया - क्या आप सीरियस हो? मैंने कहा हां," 

पाटिल ने फिर बताया कि सिलेक्शन कमिटी के पास किसी खिलाड़ी को रिटायर होने के लिए मजबूर करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने बताया कि तेंदुलकर ने खुद उन्हें बताया था कि उन्होंने रिटायर होने का फैसला कब किया था. पाटिल ने कहा, "सिलेक्टर्स किसी प्लेयर को ड्रॉप कर सकते हैं. सिलेक्टर्स किसी प्लेयर से यह नहीं कह सकते कि उसका करियर खत्म हो गया है. हमने उनसे उनके प्लान पूछा. उसने कहा कि वह खेलना जारी रखना चाहता है. हमने कहा ठीक है."

पाटिल ने कहा कि उनके कार्यकाल को अक्सर तेंदुलकर के रिटारयमेंट के लिए याद किया जाता है, न कि जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे या मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों के टीम इंडिया में आने के लिए. पाटिल ने कहा,"मैं समझता हूं कि लोग क्यों गुस्सा थे. वह सचिन तेंदुलकर हैं. लेकिन शमी आए. बुमराह आए. अश्विन, जडेजा, रहाणे. कोई भी उनके बारे में बात नहीं करता. उन्हें बस यह याद है कि हमने सचिन को ड्रॉप कर दिया था." तेंदुलकर ने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2013 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू फैंस के सामने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.

यह भी पढ़ें: BCCI Awards: शुभमन गिल को धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: 'कांप रहे थे पाकिस्तानी बल्लेबाज' शाहिद अफरीदी ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच पर किया बड़ा खुलासा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Crude Oil की कीमत में दिखी उछाल, इतना डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचा | Iran Israel War | BREAKING
Topics mentioned in this article