Pakistan all-time Greatest XI: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली ने चुनी पाकिस्तान की ऑल टाइम बेस्ट इलेवन, इन खिलाड़ियों को दी जगह

Basit Ali's all-time greatest Pakistan XI: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने यू-ट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे वो ग्रेटेस्ट ऑल टाइम मानते हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
all-time greatest Pakistan XI:

All-time greatest Pakistan XI: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने पाकिस्तान की ऑल टाइम ग्रेटेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. बासित अली ने यू-ट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे वो ग्रेटेस्ट ऑल टाइम मानते हैं. बासित की ऑल टाइम पाकिस्तान इलेवन टीम में माजिद खान और सईद अनवर बतौर ओपनर शामिल है. नहीं, नंबर 3 पर महान दिग्गज जहीर अब्बास को उन्होंने जगह दी है. इसके अलावा दिग्गज जावेद मियांदाद को बासित ने नंबर 4 पर रखा है. (Basit Ali's all-time greatest Pakistan XI)

जहीर अब्बास को लेकर बात करते हुए बासित अली ने कहा, "अब्बास का प्रभाव मैदान से परे था, उन्होंने भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया और अपनी विरासत को साबित किया. पूर्व बल्लेबाज ने कहा,  "उन्होंने अजहर भाई को बहुत सी टिप्स दीं.. लोग कहते थे कि जहीर भाई एशियाई ब्रैडमैन की तरह खेलते हैं. बहुत जोखिम भरा खिलाड़ी.. मैंने उन्हें अंत में देखा.. मैंने उन्हें 80 के दशक में भारत-पाकिस्तान सीरीज़ में देखा था..जब उन्होंने रूमाल बांधा और 200 रन बनाए, तो वह एक शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ी थे."

बासित अली ने जावेद मियांदाद को लेकर अपनी बात कही और कहा,  शारजाह में आखिरी गेंद पर लगाए गए उनके यादगार छक्के और 1992 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान को कौन भूल सकता है. "

इसके अलावा बासित अली ने 10,000 से ज़्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले यूनिस खान को बासित ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में पांचवें नंबर पर रखा है. वहीं, पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने इंजमाम-उल-हक को भी अपनी इस टीम में जगह दी है .इसके साथ-साथ पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने पूर्व कप्तान इमरान खान के अलावा ऑल टाइम बेस्ट पाकिस्तान इलेवन में वसीम अकरम को भी जगह दी है. बासित ने अकरम को लेकर कहा कि, वसीम दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं. उनके जैसा कोई नहीं है. बासित ने वसीम अकरम को पाकिस्तान का सचिन तेंदुलकर भी करार दिया है. 

Advertisement

बासित अली ने वसीम अकरम को लेकर कहा, "मेरे नंबर आठ वसीम अकरम हैं, जो पाकिस्तान के सचिन तेंदुलकर हैं.. उनके जैसा कोई दूसरा गेंदबाज नहीं है, और न कोई दूसरा नहीं होगा. मौजूदा बाएं हाथ के गेंदबाज सभी उनके सामने कच्चे हैं ." बासित ने अपनी इस टीम में रफराज अहमद, अब्दुल कादिर, मोहम्मद आसिफ और वकार यूनिस को भी जगह दी है. 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली की ग्रेटेस्ट पाकिस्तान XI:  माजिद खान, सईद अनवर, जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, यूनिस खान, इंजमाम-उल-हक, इमरान खान, वसीम अकरम, सरफराज अहमद, अब्दुल कादिर, मोहम्मद आसिफ/वकार यूनिस

Advertisement

12वां खिलाड़ी: सकलैन मुश्ताक

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के 'पाताल' में परमाणु मिसाइल? Trump | Putin | Kachehri | Meenakshi Kandwal
Topics mentioned in this article