India all-time Greatest XI: पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की ग्रेटेस्ट ऑल टाइम प्लेइंग 11, तीन दिग्गजों को जगह न देकर चौंकाया

Basit Ali All Time India XI: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने इंडिया की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाल किया है जिसमें उन्होंने तीन बड़े दिग्गज को शामिल न करके हैरान कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Here's Basit Ali's all-time greatest India XI:

Basit Ali names his all-time India XI:  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने भारत की ऑलटाइम बेस्ट इलेवन (All-time India XI) का ऐलान किया है. अली ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर भारत की ग्रेटेस्ट ऑल टाइम इलेवन का चुनाव किया है जिसमें उन्होंने धोनी को उपकप्तान बनाया है. ओपनर के तौर पर बासिल अली ने गावस्कर और सहवाग को नामित किया है तो वहीं उन्होंने रोहित को भी बतौर ओपनर टीम में जगह दी है. इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम भारतीय इलेवन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को अपनी इस टीम में जगह दी है. 

इसके अलावा बासित ने कप्तान के तौर पर कपिल देव को चुना है. बता दें कि कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में विश्व कप का खिताब पहली बार जीता था. भारत की ग्रेटेस्ट ऑल टाइम प्लेइंग 11 में स्पिनर के तौर पर बासित अली ने अनिल कुंबले और हऱभजन सिंह को शामिल किया है. तेज गेंदबाज के लिए बासिल अली की पसंद कपिल देव के अलावा जसप्रीत बुमराह, जहीर खान को चुना है. वहीं, विकल्प के तौर पर श्रीनाथ को पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भारत की ग्रेटेस्ट ऑल टाइम प्लेइंग 11 में जगह दी है. 

बासित ने भारत की ग्रेटेस्ट ऑल टाइम प्लेइंग 11 में अश्विन और रविंद्र जडेजा को शामिल नहीं किया है. इसके अलावा गांगुली भी बासित की इस खास टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. 

वहीं,  बासित अली ने ग्रेटेस्ट ऑल टाइम प्लेइंग 11 में मोहम्मद अज़हरुद्दीन/राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग/रोहित शर्मा को लेकर कंफ्यूज दिखे हैं, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने इन चारों को भी अपनी इस खास टीम में जगह दी है. 

Advertisement

बासित अली की ऑलटाइम भारत की XI:

सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग/रोहित शर्मा, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अज़हरुद्दीन/राहुल द्रविड़, एमएस धोनी (उपकप्तान), कपिल देव (कप्तान), अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान/जवागल श्रीनाथ

इसके साथ-साथ बासित अली ने पाकिस्तान की ग्रेटेस्ट प्लेइंग इलेवन का जिक्र किया है. बासिल ने पाकिस्तान इलेवन में माजिद खान, सईद अनवर, जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद जैसे दिग्गजों को शामिल किया है. 

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली की ग्रेटेस्ट पाकिस्तान XI: 

माजिद खान, सईद अनवर, जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, यूनिस खान, इंजमाम-उल-हक, इमरान खान, वसीम अकरम, सरफराज अहमद, अब्दुल कादिर, मोहम्मद आसिफ/वकार यूनिस

12वां खिलाड़ी: सकलैन मुश्तात अली

Basit Ali ने अपने करियर में 19 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 858 रन बनाने में सफल रहे. बासित ने टेस्ट में एक शतक और 5 अर्धशतकीय पारी खेलने में सफलता हासिल की है. वनडे में बासित अली ने 50 मैच पाकिस्तान के लिए खेले और इस दौरान 1265 रन बनाने में सफल रहे. बासित अली ने वनडे में एक शतक और 9 अर्धशतक लगाने का कमाल किया था. बासित पाकिस्तान के लिए 1993 से लेकर 1996 तक खेले थे. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article