Basit Ali Big Statement on Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने टीम से बाहर चल रहे बाबर आजम को लेकर बड़ी बात कही है. पूर्व दिग्गज की मानें तो स्टार बल्लेबाज फिजिकली नहीं बल्कि मेंटली अनफिट है. साथ ही उन्होंने हेड कोच माइक हेसन को लेकर कहा है कि अगर पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा तो उनकी छुट्टी कर देनी चाहिए. बता दें, बाबर आजम बीते लंबे समय से अपनी फॉर्म और स्ट्राइक रोटेशन की क्षमता को लेकर दिग्गजों के निशाने पर हैं.
बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बाबर की बल्लेबाजी और फील्डिंग में किसी शारीरिक बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिख रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबर का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है और जो भी उनका कान भर रहा है, उसने बाबर पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. बासित ने कहा,"बाबर आजम मेंटली अनफिट है, फिजिकली अनफिट नहीं हैं."
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश दौरे के लिए बाबर का चयन नहीं करना एक सर्वश्रेष्ठ फैसला था, क्योंकि वह वर्तमान मानसिक स्थिति में अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते. बासित, मई 2025 में पीसीबी द्वारा नियुक्त न्यूजीलैंड के पूर्व कोच, व्हाइट बॉल के मुख्य कोच माइक हेसन पर भी हमलावर रहे और कहा कि हेसन अपने कार्यक्षेत्र से आगे बढ़ रहे हैं और 15 सदस्यीय टीम का चयन कर रहे हैं, जो सेलेक्टर्स का काम है.
बासित अली ने कहा,"वो होता कौन है? उसके चाचा की टीम है क्या?" बासित ने सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या यह न्यूजीलैंड की टीम चुनी जा रही है. बासित की मानें तो हेसन का कार्यकाल उधार के समय पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अपना अगला मैच हार गया तो कोच अपनी नौकरी को "टाटा बाय-बाय" कह देंगे. पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में 8 विकेट से हार मिली थी, जबकि दूसरे वनडे में उसने 128 रनों से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें: रिकी पोटिंग ने बताया गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव के इस फैसले ने पलटी बाजी, भारत तीसरी बार बना टी20 वर्ल्ड चैंपियन














