इसी बीच दोनों ही बल्लेबाज़ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए और भारत की टीम 409 रनों तक पहुँच पाई| इसी बीच बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें तस्कीन अहमद, शाकिब अल हसन और एबादोत हुसैन ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या बांग्लादेश की टीम इस 410 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए इस तीन मैचों की वनडे सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम कर लेगी? या फिर मेहमान टीम इस 409 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए सीरीज़ को 2-1 से समाप्त करेगी? तो तैयार हो जाइए दोस्तों रन चेज़ का पूरा मज़ा उठाने के लिए|
जिसके बाद मैदान पर आए विराट को 1 रनों के स्कोर पर जीवनदान मिला| जिसके बाद उन्होंने पीछे की ओर नहीं देखा और ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया| वहीँ उनका पूरा साथ देते हुए ईशान किशन (210) ने सभी भारतीय दर्शकों का जीत लिए और चौके और छक्के की झड़ी लगा दिया और लगातार बड़े-बड़े शॉट लगाकर अपना दोहरा शतक जड़ दिया| हालाँकि तस्कीन अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे| हालाँकि उसके बाद अय्यर भी जल्दी पवेलियन लौट गए| जिसके बाद विराट कोहली (113) ने अपना शतक पूरा किया और बाउंड्री लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा| हालाँकि इसी बीच शाकिब की गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और कैच आउट हो गए| जिसके बाद रन गति में गिरावट आ गई| अंत में वाशिंगटन सुंदर (37) ने अक्षर पटेल (20) के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को चलाया और बाउंड्री लगाने लगे|
शानदार, बेमिसाल और लाजबाब!!! ये शब्द भी काम है ईशान किशन और सर विराट कोहली के लिए आज!!! एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 9वें बल्लेबाज़ बन गए ईशान किशन!! सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाते हुए क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है!!! इसी बीच विराट कोहली ने भी अपने वनडे करियर का 44वां शतक लगा दिया!! दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई 290 रनों की हुई साझेदारी किसके दम पर भारत ने बांग्लादेश टीम के सामने 410 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया!!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई भारत की टीम को शुरुआत में ही शिखर धवन (3) के रूप में पहला झटका लग गया|
49.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| जिस तरह से पिछले मुकाबले में सिराज को छकाने में कामयाब हो रहे थे फ़िज़, यहाँ भी कुछ वैसा ही करते दिखे| एक और प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कवर्स की तरफ शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| इसी के साथ 409 रनों पर भारतीय पारी हुई समाप्त यानी अब बांग्लादेश के सामने 410 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
49.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
अगले बल्लेबाज़ मोहम्मद सिराज...
49.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट लिटन दास बोल्ड मुस्तफिजुर रहमान| एक और विकेट फ़िज़ के खाते में गई और एक और कैच कप्तान दास ने पकड़ा| 3 रन बनाकर शार्दूल पवेलियन लौट गए| धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे सामने की तरफ उठाकर मारा लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| फील्डर की गोद में चली गई ये गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 409/8 भारत|
49.3 ओवर (1 रन) इस बार लेग साइड पर गेंद को खेला और एक रन बटोर लिया|
49.2 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद| चिप शॉट खेला| मिड ऑफ़ फील्डर से काफी दूर गिरी गेंद| एक रन का मौका बन गया|
49.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पर कुलदीप ने एक रन हासिल किया| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
48.6 ओवर (1 रन) सिंगल, रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से एक रन लिया|
48.5 ओवर (0 रन) आउट!! प्ले डाउन!! शाकिब अल हसन के नाम गई सफलता| जाते-जाते अपना काम कर गए हैं सुंदर| 37 रनों की छोटी सी तेज़ तर्रार पारी खेलकर पवेलियन की तरफ लौट गए| छोटी गेंद थी जिसे बैकफुट से लेग साइड पर शॉट लगाने गए| शाकिब ने चतुराई के साथ इस गेंद की गति में इजाफा किया| इस वजह से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैरों के बीच से विकटों तक जा लगी गेंद| 405/7 भारत|
48.4 ओवर (4 रन) चौका! मिसफील्ड हुई वहां पर डीप स्क्वायर लेग फील्डर से और नतीजा चार रन के रूप में आया| ऐसा लगा कि फील्डर गेंद को जज ही नहीं कर पाए और चौका दे बैठे| लेग साइड पर इस गेंद को हीव कर दिया गया था जहाँ फील्डर से हो गई चूक|
48.4 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
48.3 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ भारत का 400 रन पूरा हो गया| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
48.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
48.1 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
47.6 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
47.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
47.4 ओवर (6 रन) छक्का! कड़क पुल शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
47.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ शार्दूल ने खोला अपना खाता| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
47.2 ओवर (0 रन) आउट!! प्ले डाउन!! तस्कीन अहमद के खाते में एक और विकेट गई| 20 रन बनाकर अक्षर लौटे पवेलियन| इस बार धीमी गति की गेंद को पढ़ नहीं पाए| क्रॉस मारने गए और गति से चकमा खाए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया वहां पर और ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| ऐसा लगा कि अक्षर इस बार गेंद को पढ़ नहीं पाए थे इस वजह से जाते वक्त काफी निराश दिखे| 390/6 भारत|
47.1 ओवर (6 रन) छक्का! अच्छा शॉट है बल्कि बहुत ही बढ़िया शॉट है| लॉन्ग ऑन पर फील्डर मौजूद थे लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई और छह रन दे गई|
46.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 384/5 भारत, 18 गेंद शेष|
46.5 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद को पढ़ लिया| लेग साइड पर पुल किया| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई बॉल| एक ही रन मिला|
46.4 ओवर (4 रन) चौका! जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़े| अब सुंदर अपनी कला दिखा रहे हैं यहाँ पर|
46.3 ओवर (2 रन) धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर ने सीमा रेखा पर उसे रोका, दो ही रन मिले|
46.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर फ़िज़ द्वारा| बल्लेबाज़ ने उसे सही समय पर ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
46.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! लेग साइड पर मारने गए लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
45.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 11 रन इस ओवर से आये| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 376/5 भारत|
45.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
45.4 ओवर (4 रन) चौका! एक्शन रिप्ले!! जैसे एक गेंद पहले सुंदर ने खेला था ठीक वैसे ही अक्षर ने खेला और चार रन्स बटोर लिए गए|
45.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
45.2 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से गेंद को सामने की तरफ खेला और एक रन बटोर लिया|
45.1 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया प्लेसमेंट और चार रन्स बटोर लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट कर दिया और गैप हासिल की| समझदारी भरा क्रिकेट जारी|
...रन चेज़...