कैगिसो रबाडा सब पर भारी, गेंदों से अलग इन 2 बड़े पहलुओं से दक्षिण अफ्रीका के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ पेसर, डोनाल्ड सहित सभी पीछे

kagiso rabada's big record: कैगिसो रबाडा ने जो कर दिखाया, वह पहले तो कोई भी दक्षिण अफ्रीकी पेसर नहीं ही कर सका. बात सबसे कम गेंदों पर 300 विकेट लेने की नहीं है..यह कुछ और ही है

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
kagiso rabada's historic record: कैगिसो रबाडा ने इतिहास रच दिया
नई दिल्ली:

kagiso rabada creates history: सालों से रबाडा शांति से काम कर रहे हैं. उनका जलवा और स्टारडम दक्षिण अफ्रीकी पूर्व दिग्गज एलन डोनाल्ड और शान पोलाक जैसा नहीं है, लेकिन ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट  (BAN vs RSA, 1st Test) के पहले दिन कैगिसा रबाडा ने इस बात पर पूरी तरह मुहर लगा दी कि दक्षिण अफ्रीकी इतिहास के सर्वश्रेष्ठ पेसर डोनाल्ड नहीं, बल्कि वह हैं. और इसके पीछे वजह यही नहीं है कि रबाडा सोमवार को टेस्ट इतिहास में सबसे कम गेंदों पर तीन सौ विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए, बल्कि 2 बड़ी वजह और हैं, जो किसी भी पेसर का गहना मानी जाती हैं. वैसे पहली नजर में एक बार को लगता नहीं कि जो कारनामा वकार यूनुस, वसीम अकरम (Wasim Akram) जैसे महान गेंदबाज नहीं कर सके, उसे रबाडा ने अंजाम दे दिया. मगर यह पूरी तरह सच है और सच यह है कि कम से कम तीन सौ विकेटों के आधार पर दो बड़े पहलुओं में रबाडा दक्षिण अफ्रीका के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं.

रबाडा का यह कारनामा बड़ा है

रबाडा ने सोमवार को अनुभवी मुश्फिकुर रहीम की गिल्लियां बिखेरीं, तो रबाडा टेस्ट इतिहास में सबसे कम गेंदों पर तीन सौ विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उनसे पहले वकार ने 12,602 गेंदों पर इतने विकेट चटकाए थे, लेकिन रबाडा ने 11,817 गेंदों पर 300 विकेट चटकाकर सभी को पीछे छोड़ दिया. बहरहाल, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के सबसे महान गेंदबाजों की. चलिए पहले आप यह जान लें कि दक्षिण अफ्रीका के पांच शीर्ष पेसर कौन हैं. 

नाम                    पारी        विकेट
डेल स्टेन            171           439
पोलाक               202          412
एंटिनी                 190          390
डोनाल्ड              129           330
मोर्ने मोर्कल         160           309

Advertisement

आप देख देख सकते हैं कि शीर्ष पांच में भी विकेट चटकाने के मामले में रबाडा का नाम नहीं है. वह छठे नंबर पर हैं, लेकिन पेसर के हिसाब से 2 और बड़ी बातें हैं, जो बताने के लिए काफी हैं कि रबाडा दक्षिण अफ्रीका इतिहास के स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. यह सही है कि पैमाना सबसे ज्यादा विकेट लेना ही होता है, लेकिन अगर कम से कम तीन सौ विकेटों को आधार बनाया जाए, तो रबाडा तमाम पूर्व दिग्गजों पर भारी पड़ते हैं. चलिए आप इन 2 बड़ी बातों के बारे में जान लीजिए 

Advertisement

नाम                औसत                    स्ट्राइक रेट
स्टेन                  23                       42.4
पोलाक             23.1                    57.8
एंटिनी               28.8                    53.4
डोनाल्ड             22.3                   47
मोर्कल               27.7                  53.4
रबाडा                22                     39.3

Advertisement

आप देख सकते हैं कि 300 विकेट के सैंपल साइज के आधार पर  औसत और स्ट्राइक-रेट दोनों में ही रबाडा पूर्व पांचों दिग्गजों पर भारी हैं. ये दो पहलू किसी भी तेज गेंदबाजी के दो बहुत ही अहम तत्व हैं. अगर विकेटों का मूल्यांकन होगा, को समीक्षा औसत (कम से कम रन अंतराल के बाद 1 विकेट) और स्ट्राइक रेट (कम से कम गेदों के अंतराल पर 1 विकेट) भी एक बड़ा पैमाना है. इन दोनों ही पहलुओं में रबाडा सर्वश्रेष्ठ हैं. अभी इस पेसर के पास खासा समय है और उम्मीद है कि समय गुजरने के साथ ही वह विकेटों के मामले में भी बाकी अपने पूर्व दिग्गजों को जरूर पटखनी देंगे.

Advertisement

 
 

Featured Video Of The Day
Waqf Bill पर आज हो रही संसदीय समिति की बैठक में हुआ हंगामा | Breaking News | Waqf Amendment Bill
Topics mentioned in this article