पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, टी20 विश्व कप के दौरान अनफिट थे बाबर और फखर जमान, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Babar Azam and Fakhar Zaman were Unfit during the T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले की जांच करने वाला है. जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी कि क्या बाबर और फखर को अनफिट रहते हुए विश्व कप टीम में चुना गया था?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Babar Azam and Fakhar Zaman were Unfit during the T20 World Cup 2026:

Babar Azam and Fakhar Zaman were Unfit during the T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद सामने आया है. बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी जब टी20 विश्व कप के लिए चुने गए थे, तब वे पूरी तरह फिट नहीं थे. इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जांच की मांग की. पीसीबी मेडिकल पैनल से जुड़े स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल ने भी इस पर सवाल उठाए हैं.

जानकारी के मुताबिक, विश्व कप के बाद जब बाबर की जांच हुई तो उनकी चोट पहले बताई गई तुलना में ज्यादा गंभीर पाई गई. इसी वजह से उन्होंने नेशनल टी20 कप में नहीं खेलने का फैसला लिया. वहीं, फखर जमान भी लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे.

अनफिट होने के बावजूद टी20 टीम में बाबर आजम और फखर जमान को शामिल किए जाने के बाद टीम के फिजियो क्लिफ डीकन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. चयन समिति का कहना है कि उन्होंने केवल उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जिन्हें फिजियो से फिटनेस क्लीयरेंस मिला था. क्लिफ पर आरोप है कि वह पूर्व में भी मामूली चोट से पीड़ित खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देते रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले की जांच करने वाला है. जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी कि क्या बाबर और फखर को अनफिट रहते हुए विश्व कप टीम में चुना गया था? अगर जांच में ये खबर सही पाई जाती है तो पीसीबी सख्त कार्रवाई कर सकता है. बाबर आजम फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं. 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में वह पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आएंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Navratri 2026 | चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज, देशभर में आदि शक्ति की आराधना | Chaitra Navratri
Topics mentioned in this article