संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, प्लेयर ऑफ द मैच का असली हकदार है यह खिलाड़ी, दिनेश कार्तिक ने बताया

Dinesh Karthik on player of the match in T20 World cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World cup IND vs ENG semi Final: भारत की जीत के बाद कार्तिक का बड़ा बयान

T20 World Cup 2026, IND vs ENG: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. भारत की जीत में संजू सैमसन को उनकी 89 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वहीं, मैच में जसप्रीत बुमराह ने भी गजब की गेंदबाजी की थी. बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिए थे. बुमराह ने इंग्लैंड की पारी के दौरान 16वें और 18वें ओवर में गेंदबाजी की और रन को रोकने में सफल रहे. बुमराह की गेंदबाजी ने मैच को पलटने का काम किया था. लेकिन इन दो खिलाड़ियों के अलावा मैच में अक्षर पटेल ने अपनी फील्डिंग से हैरान किया. अक्षर ने दो कैच और एक विकेट लिए थे. अक्षर के ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया था. 

Photo Credit: @CricketCentrl/x

ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज दिनेश कार्तिक ने माना है कि अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जाना चाहिए था. कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि, उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है. मैं मानता हूं कि बुरमाह ने 16 और 18 ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन इससे पहले अक्षर ने जो दो कैच लपके थे. वहां मैच बदल गया था. 

अक्षर पटेल भी प्लेयर ऑफ द मैच के हकदार

कार्तिक ने कहा, "मेरे लिए सबसे बड़ी बात ये थी कि खिलाड़ियों ने एक दूसरे के लिए भी खेला, टीम इंडिया ने दबाव में खुद को उठाया और लड़ाई लड़ी. लेकिन सबसे अहम बात ये थी कि इस वर्ल्ड कप में जो उनकी तरह से गलत रहा था तो उन्होंने ठीक किया. इस वर्ल्ड कप में भारत की फील्डिंग खराब रही थी. टीम इंडिया ने इस मैच में इसे सुधार लिया. उन्होंने ऐसी फील्डिंग की जैसा जो एक चैंपियन टीम करती है, उनका यह खेलने का तरीका मुझे पसंद आया है. उन्होंने कई चमत्कारिक कैच लपके, उन्होंने रन आउट भी किए. मुझे लगता है कि आप अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दे सकते थे. जिस तरह से उन्होंने फील्डिंग की वह कमाल था..अद्भूत था". 

बता दें कि भारत में सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले 13 कैच छोड़े थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उसके क्षेत्ररक्षकों ने अच्छा प्रदर्शन किया. अक्षर पटेल ने खेल के दो अलग-अलग लेकिन महत्वपूर्ण चरणों में खतरनाक हैरी ब्रुक और विल जैक्स को आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Vs America Israel War | जुमे की नमाज के बाद Delhi में Shia Muslims ने क्यों किया प्रदर्शन?