Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

Australia vs Sri Lanka Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को दिन के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से है. ऑस्ट्रेलिया पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा है और उसे आज के मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
AUS vs SL Live Streaming: T20 World Cup 2026 Match 30

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 Live Streaming: माइटी ऑस्ट्रेलिया क्या जारी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी? यह सवाल हर फैंस के मन में है. श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बी में मौजूद कंगारू टीम के 2 मैचों में एक जीत और एक हार के बाद 2 अंक हैं और उस पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतर मडंरा रहा है. ऑस्ट्रेलिया सेमवार को श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में होगी, जबकि उसका ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ 20 फरवरी को है. अगर ऑस्ट्रेलिया सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ हार जाती है तो उसके सुपर-8 में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगेगा. ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे अपने बचे आखिरी दो मैचों में दोनों में हार जाए. क्योंकि ऐसे में वह और श्रीलंका सुपर-8 के लिए क्ववालीफाई कर जाएंगी. ऑस्ट्रेलिया ऐसी स्थिति में इसलिए है क्योंकि उसे पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा, जो इस टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. हालांकि टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रन से हराया था. अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश रहेगी कि वह हार से उबरकर जीत की राह पर लौटे. ग्रुप बी में अभी टॉप पर श्रीलंका है और उसके बाद जिम्बाब्वे. ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है. ऐसे में पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज का मुकाबला काफी अहम है. 

कब और कहां होगा मुकाबला?

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज का 30वां मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला  16 फरवरी को होना है. 

कितने बजे होगा शुरू?

मैच शाम 7 बजे शुरू होना है जबकि मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे खेला जाएगा.

कहां देख पाएंगे लाइव?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

क्या कोई बदलाव होगा ऑस्ट्रेलियाई में?

हां, ऑस्ट्रेलियाई टीम में आज बदलाव हो सकता है. कप्तान मिचेल मार्श वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा सबसे अहम यह देखना होगा कि क्या स्मिथ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं या नहीं. श्रीलंका के खिलाफ इस बेहद अहम मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में आधिकारिक रूप से पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को शामिल कर लिया है.

स्मिथ को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह शामिल किया गया है. स्मिथ को कप्तान मिचेल मार्श के कवर के तौर पर भेजा गया था, जिन्हें नेट्स में इंजरी हो गई थी. मार्श इंजरी की वजह से शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए. स्मिथ ने रविवार को कैंडी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ ट्रेनिंग की थी, और अब वह प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध हैं..

हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच में स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना कम है. कप्तान मिशेल मार्श टीम में वापसी करते हुए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन अगर मार्श नहीं खेल पाते हैं तो स्मिथ के शामिल होने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाएगी. स्मिथ ने फरवरी 2024 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है. हाल में संपन्न बीबीएल में स्मिथ का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और उसी के बाद टी20 विश्व कप में उनको शामिल किए जाने के कयास लगने लगे थे. स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टी20 मैचों की 55 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 1,094 रन बनाए हैं.

Featured Video Of The Day
CM Yogi in UP Assembly: देश की अर्थव्यवस्था में यूपी के बढ़ते योगदान पर क्या बोले CM Yogi? | Budget
Topics mentioned in this article