ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूशिया में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Advertisement
Read Time: 20 mins

4.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ महज़ 19 ही गेंदों पर रोहित ने अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया है| कमला की बल्लेबाज़ी आज इस बड़े मैच में अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए कवर्स की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|

4.5 ओवर (4 रन) आउट साइड एज और चौका!!! इसी के साथ 49 रनों पर पहुँच गए रोहित| आज एक अलग ही अंदाज़ में खेल रहे हैं कप्तान साहब| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को लेग साइड पर मारना चाहा| उछाल से चकमा खाए और बल्ले के उपरी भाग को लगकर थर्ड मैन की तरफ गैप से निकल गई गेंद| रोहित आज अलग ही मूड में नज़र आ रहे हैं|

4.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

4.3 ओवर (4 रन) चौका!!! रोहित ऑन फायर!! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए थर्ड मैन की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोर लिया है|

4.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई मुकाबले की शरूआत!! हार्ड लेंथ गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|

गेम ऑन...

मैच अपडेट (08.28 भारतीय समय अनुसार) - गुड न्यूज़ है दोस्तों!! बारिश रुक गई है| ग्राउंड स्टाफ मैदान पर चहल कदमी करते हुए नज़र आ रहे हैं| उम्मीद करते हैं कि मुकाबला जल्द से जल्द शुरू हो जाएगा| अच्छी बात ये भी है कि आसमान साफ़ हो गया है| रोहित चाहेंगे कि जल्द से जल्द वो वापिस आयें ताकि उनको मिला मोमेंटम जारी रहे|

ओह!! बारिश आ गई है दोस्तों| पहले रोहित शर्मा के बल्ले से छक्कों की बारिश हो रही थी और अब उसके बाद आसमान से भी बारिश शुरू हो गई है| खिलाडी मैदान से बाहर जाते हुए| पिच को पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया है| आगे की अपडेट्स के लिए बने रहिये हमारे साथ|

4.1 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स की छत पर गिरी!!! 200वां छक्का हिटमैन के बल्ले से टी20 क्रिकेट में आता हुआ| बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ रोहित जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| स्लॉग करते हुए गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया है|

चेंज!!! पैट कमिंस को अब गेंदबाजी थमाई गई है...

3.6 ओवर (0 रन) एक और शानदार गेंद जोश के द्वारा की गई है| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| 4 के बाद 37/1 भारत|

3.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया है| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

3.4 ओवर (0 रन) ओह, बाल-बाल बचे हैं बल्लेबाज़| गाइड करना छाते थे लेकिन एंगल से अंदर आई गेंद और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई विकटों को मिस करते हुए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

3.3 ओवर (1 रन) पांचवीं गेंद पर पन्त ने सिंगल के साथ अपना खाता खोला है| शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर से हुई है चूक| स्लाइड करते हुए गेंद को रोकना चाहा लेकिन चूक गए| दूर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है|

3.2 ओवर (0 रन) सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे अपने फॉलो थ्रू में रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|

3.1 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद पन्त के खाते में जाती हुई| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ|

2.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! तीसरा बड़ा शॉट इस ओवर से आया| 29 रन इस ओवर से आये हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद| लेग साइड पर उसपर शॉट लगाने गए| बल्ले पर स्लाइस हुआ और थर्ड मैन के ऊपर से निकल गई गेंद छह रनों के लिए| अब भाग्य भी बलवान का साथ देता हुआ| 35/1 भारत|

2.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|

2.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

2.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! हैमर्ड!! एक और बड़ा शॉट हिटमैन के बल्ले से आता हुआ| ये गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार मैदान के बाहर चली गई| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|

2.3 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बड़ा शॉट, इस बार चार रन से ही काम चलाना पड़ेगा| रोहित इस बार लेग साइड की तरफ शॉट लगाने गए| मिड ऑन फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|

2.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स हिटमैन के बल्ले से आता हुआ| इस बार भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को कवर्स की तरफ उठाकर मारा| इस बार टाइमिंग उतनी शानदार नहीं थी लेकिन गेंद सीधा जाकर फेंस पर गिरी है| अम्पायर ने उसे चेक किया और छह रन का इशारा कर दिया|

2.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! पहला बड़ा शॉट रोहित के बल्ले से आता हुआ| इनसाइड आउट ओवर कवर!! रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए|

1.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| 6/1 भारत|

1.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई पन्त की पारी की शुरुआत! इस बार ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

ऋषभ पन्त अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

1.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट! कॉट टिम डेविड बोल्ड जोश हेजलवुड| पहले विकेट का पतन हुआ| बिना खाता खोले विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं| जोश हेजलवुड के नाम पहली और बड़ी सफलता दर्ज हुई है| शॉर्ट बॉल बाउंसर| विराट ने उसपर फ्रंट फुट से पुल शॉट लगाया| हवा के विरुद्ध शॉट लगाया और ऊंची खिल गई| मिड ऑन से साइड ऑन भागते हुए टिम डेविड ने कैच को लपका है| टीम इंडिया के लिए एक खराब शुरुआत कही जाएगी| 6/1 भारत|

1.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद कोहली के खाते में जाती हुई| अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|

1.2 ओवर (0 रन) सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ विराट ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

1.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद के साथ की है शुरुआत!! गति परिवर्तन किया| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|

दूसरे छोर से गेंद लेकर जोश हेजलवुड आये हैं...

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार लहराते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया| 5/0 भारत|

0.5 ओवर (0 रन) कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|

0.4 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी भरा सिंगल लिया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

0.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री हिट मैन के बल्ले से आती हुई| काउंटर अटैक रोहित द्वारा| फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|

0.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बंप बॉल थी जिसे अम्पायर ने चेक करवाया| थर्ड अम्पायर नेउसे चेक किया और बताया कि बल्ले से लगने के बाद टप्पा खाकर गई गेंद स्लिप फील्डर की तरफ| वाइड यॉर्कर थी जिसपर दूर से बल्लेबाज़ ने बल्ला फेंका था| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

0.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! हाई फुल टॉस गेंद| रोहित ने सोचा नहीं था कि पहली गेंद फुल टॉस आएगी| पॉइंट की तरफ खेला था उसे| कोई रन नहीं हुआ|

राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ भारत की सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज़ पर उतर चुके हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए पहला ओवर लेकर मिचेल स्टार्क तैयार...

राष्ट्रगान जारी है...

(playing 11 ) भारत (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह|

(playing 11 ) ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन) - ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड|

रोहित शर्मा ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे लेकिन अब हमें इस विकेट पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना होगा| आगे कहा कि हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं| उम्मीद करता हूँ कि विकेट बाद में ज्यादा बदले नहीं ताकि हमें गेंदबाजी में मदद मिल सके| इस प्रतियोगिता में हर एक मुकाबला महत्व रखता है|

मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर बात करते हुए कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते हैं| आगे कहा कि ये एक अच्छी विकेट है| हम इसे क्वार्टर फाइनल की तरह देख रहे हैं| भारत एक अच्छी टीम है और उसके खिलाफ हमें दमदार प्रदर्शन करना होगा| आज के मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव हुआ है| एगर की जगह स्टार्क आये हैं|

टॉस टाइम – सेंट लूसिया के मैदान पर एक अहम टॉस के लिए रोहित शर्मा और मिचेल मार्श एक साथ खड़े हो गए हैं| इसी दौरान काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...

इस मुकाबले के कुछ अहम खिलाड़ियों की बात की जाए तो भारत के लिए विराट कोहली ने पिछले मुकाबले में अपना जलवा दिखाया था तो अब उनके अलावा रोहित शर्मा, शिवम दुबे, ऋषभ पन्त और स्काई को अपने बल्ले से रन्स बनाने होंगे जबकि हार्दिक पंडया से टीम को एक बार फिर से बड़े रनों की दरकार होगी| वहीँ गेंदबाजी में बूम-बूम बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव पर कंगारू बल्लेबाजों को आउट करने की ज़िम्मेदारी होगी| जबकि दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर और हेड की सलामी जोड़ी भारत के खिलाफ उम्दाह प्रदर्शन कर सकती है जबकि मध्य क्रम में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस से टीम को बड़े रन की दरकार होगी| जबकि गेंदबाजी में हेज़लवुड, एडम ज़म्पा और पैट कमिंस भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं| तो अब देखना ये है कि कौनसी टीम यहाँ से जीत हासिल करते हुए आगे की तरफ बढती है|

अब अगर यहाँ से भारत जीत जाती है तो वो 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर रहते हुए सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेगी और अगर ऑस्ट्रेलिया ये मुकाबला जीत जाती है तो उनका भी 4 अंक हो जाएगा और वो सेमी फाइनल की रेस में बन जाएगी| वहीँ इस अहम मुकाबले की बात करें तो जीत के विजय रथ पर सवार होकर भारतीय टीम का मनोबल सातवें आसमान पर होगा वहीँ दूसरी तरफ अफगानिस्तान से हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम यहाँ पर तगड़ा कम बैक करने को देखेगी|

भारत 3 ऑस्ट्रेलिया 2, ये हैं आंकड़े टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल 5 मुकाबलों के जहाँ मेन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है| आज कंगारुओं के पास मौका है उसे बराबरी पर लाने का| तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे साथ इस महा मुकाबले में जहाँ दाव पर होगा काफी कुछ| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया!! सुपर-8 का मुकाबला नम्बर-11 अब इन दोनों टीमों के बीच सेंट लूसिया में खेला जा रहा है| एक तरफ है रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया जो इस राउंड में अपने दो मुकाबले जीतकर 4 के साथ पहले पायदान पर है जबकि दूसरी तरफ है मिचेल मार्श की टीम ऑस्ट्रेलिया जो इस राउंड में अपने खेले गए दो मुकाबलों में से एक में जीत और एक में हार का सामना करते हुए यहाँ एंट्री करेगी|

...मैच डे...

Featured Video Of The Day
Assembly Elections 2024 Exit Poll: Jammu-Kashmir में किसकी सरकार? क्या LG Manoj Sinha लेंगे फैसला!