Lowest First Innings Record IND vs AUS 1st Test:
Australia First Innings Lowest Total Record IND vs AUS: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11वीं बार पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा किया और आस्ट्रेलियाई टीम पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच के समय 104 रन पर आउट हो गई जिससे भारत को 46 रन की बढत मिली. भारत के लिये बुमराह ने 30 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि हर्षित राणा को तीन और मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले. आस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलते हुए 37 रन जोड़े. भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाये थे.
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ शर्मानक रिकॉर्ड
104 रन ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में पहली पारी का सबसे न्यूनतम स्कोर है साथ ही कुल मिलाकर चौथा सबसे न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले पहली पारी का सबसे न्यूनतम स्कोर 107 रन था जो उन्होंने 1947 में सिडनी में बनाया था.
Featured Video Of The Day
Trump की नई धमकी, "पुल के बाद ईरान के पावर प्लांट तबाह करेंगे"! सेना प्रमुख हटाए, तेल अवीव में तबाही














