AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे से T20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद क्या बोले कप्तान ट्रेविस हेड, बताया कहां हुई चूक

Zimbabwe beat Australia in T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने जारी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज में 23 रनों से हरा दिया है. इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड ने बताया कि आखिर टीम कहां चूक गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Zimbabwe beat Australia in T20 World Cup:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की.
  • जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 162 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 146 रनों पर रोक दिया
  • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने और दबाव के कारण हार को स्वीकार किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Travis Head Statement After Zimbabwe beat Australia: सिकंदर रजा की अगुवाई में जिम्बाब्वे  ने जारी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया है और सुपर-8 की अपनी राह आसान कर ली है. कोलंबो के आर प्रेमदारा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन बनाए और इसके बाद कसी हुई गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 19.3 ओवर में 146 रनों पर समेट दिया. जिम्बाब्वे की जीत के हीरो ब्लेसिंग मुजरबानी रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 17 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कार्यवाहक कप्तान ट्रेविस हेड ने कहा कि हमने खुद को प्रेशर में डाल दिया और पावरप्ले में जल्दी विकेट गंवाए और आखिरी के मौकों पर चूक गए. 

जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद ट्रेविस हेड ने पोस्ट मैच में प्रसारणकर्ता से बात करते हुए कहा,"हमें लगा कि विकेट अच्छा था. शुरुआत में थोड़ा चिपचिपा लगा. हमें लगा कि पूरा मैच बराबरी का रहेगा और ऐसा ही हुआ. हालांकि हमने अपनी पारी में दो विकेट लिए थे, फिर भी मुझे लगा कि विकेट में कुछ है. हमारी बल्लेबाजी में थोड़ी कमी थी."

हेड ने आगे कहा,"हमने विकेट गंवाए. पहला हाफ दबाव में था. खैर, उन्होंने अच्छा खेला." "मुझे अब भी लगता है कि अगर टॉस जीतने के बाद और अपनी रणनीति के अनुसार खेलने पर हमें इतना स्कोर मिलता, तो हम उसे हासिल कर लेते. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि अगर आप पीछे मुड़कर देखें तो कोई ओवर ऐसा होगा जिसमें आप कुछ अलग कर सकते थे या रणनीति बदल सकते थे, लेकिन मुझे लगा कि हमने अच्छी तरह से खेला और हम उस स्कोर पर थे जिसे हम खुशी-खुशी हासिल कर सकते थे."

मैच के बाद ट्रेविस हेड ने बताया कि आखिर उनसे गलती कहा हुईं. ट्रेविस हेड ने कहा,"हमने खुद पर दबाव बनाया, जाहिर है पावर प्ले में विकेट गंवाए, जो हुआ और हमने शायद अच्छी तरह से गेंदें खेलीं. और जैसा कि मैंने कहा, हमने थोड़ा दबाव बनाया और स्कोरबोर्ड पर रनों की गति बढ़ाई. मुझे लगता है कि हमने बीच में एक साझेदारी बनाई, लेकिन शायद हमने ज्यादा विकेट लेने का मौका दे दिया और यही हुआ. तो, यह निराशाजनक है, लेकिन खेल ऐसा ही होता है."

इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप की आगे की राह मुश्किल हो गई है. इस पर ट्रेविस हेड ने कहा,"हम पहले भी ऐसी स्थिति में आ चुके हैं. हमने टॉस के समय बात की थी और चोटों और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के बारे में भी, जो कि आम बात है. और हम कई करीबी मुकाबले देख रहे हैं. सभी टीमें बहुत अच्छी हैं. और हां, हम पहले भी इस स्थिति में आ चुके हैं. ड्रेसिंग रूम में हमारे कुछ खिलाड़ी थे जो 2023 में भारत में थे और उन्होंने उस स्थिति का सामना किया था और हम अंत में जीत हासिल करने में सफल रहे थे. तो, हम उसी रणनीति पर वापस जाएंगे."

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के ये 4 'धुरंधर' पाकिस्तान के खिलाफ मचाएंगे तहलका!, कप्तान सूर्या ने इशारों में कर दिया ऐलान

Advertisement

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद दोहराया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पॉइंट्स टेबल में मचाई हलचल

Featured Video Of The Day
Lucknow Hit And Run Case: 12वीं के छात्र ने स्विफ्ट कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत!
Topics mentioned in this article