Asia Cup Rising Stars: भारत-यूएई मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND-A vs UAE मैच LIVE

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत -ए का मुकाबला यूएई की टीम से होगा. भारतीय टीम आजके मैच को जीतने के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने में सफल हो जाएगी. ऐसे में भारत ए टीम आज इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Asia Cup Rising Stars: भारत-यूएई मुकाबला आज
NDTV

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में  जगह बनाने के लिए आज भारत ए की टीम को हर हाल में यूएई को हराना होगा.पाकिस्तान ए के खिलाफ मिली हार के बाद भारत ए के लिए यह मैच काफी अहम है. यूएई की टीम भले ही पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता.  यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके उसकी टीम को 245 रन पर आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे. यूएई के खिलाफ जीत मिलने से भारत के तीन मैच में चार अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा.

 वैभव सूर्यवंशी  पर होगी नजर

भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाए। उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने हालांकि अच्छा खेल दिखाया है। भारत इन दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा. भारत के लिए अच्छी शुरुआत इसलिए महत्वपूर्ण है कि अगर उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़े तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिलती है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में यह बात स्पष्ट हो गई, जब कप्तान तिलक वर्मा शतक बनाने के बावजूद रन गति बढ़ाने के लिए संघर्ष करते नजर आए.

भारत में कहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट

भारत A बनाम यूएई: यह मैच कहां खेला जाएगा?

'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' में भारत A बनाम यूएई के बीच मैच आज 24 नवंबर को खेला जाएगा.  यह मैच भारतीय समयानुसार (IST) सुबहर 11:30 बजे शुरू होगा. 11 बजे टॉस होगा. 

भारत A बनाम यूएई: वेन्यू 

भारत A बनाम यूएई के बीच यह मैच कतर के दोहा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्टेडियम में खेला जाएगा.

'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' में भारत A बनाम यूएई का लाइव प्रसारण भारत में कहां देखें?

भारत में क्रिकेट प्रशंसक 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के भारत A बनाम यूएई मैच का लाइव प्रसारण भारत में 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' पर देख सकते हैं.

Advertisement

'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' में भारत A बनाम यूएई की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें?

भारत में 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के भारत A बनाम यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में 'सोनी लिव' (Sony LIV) ऐप पर उपलब्ध होगी. 

भारत A बनाम यूएई: टीमें (स्क्वाड)

भारत A टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी

Advertisement

यह भी पढ़ें | तेज गेंदबाज थक जाएं तो टेस्ट कौन जिताएगा? वसीम जाफर ने गंभीर को दी बड़ी सलाह, बोले- पिच पर कितनी भी घास हो आप

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, अश्विन ने गौतम गंभीर को भेजा संदेश, बोले- कहां गई जीत की भूख

यह भी पढ़ें | सहवाग-लैथम की ओपनिंग जोड़ी, द्रविड़ नंबर-3, अश्विन-पुजारा ने चुनी IND-NZ की बेस्ट टेस्ट XI

Featured Video Of The Day
'दो लड़के' साथ, कब बनेगी बात? SP-कांग्रेस में सीटों पर तकरार!

Topics mentioned in this article
India A
United Arab Emirates
Vaibhav Sooryavanshi
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं