Aaryavir Sehwag: आर्यवीर सहवाग ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक 51 गेंद पर पूरा करने में सफल रहे, आर्यवीर अंडर 19 एशिया कप 2026 में 300 रनों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले उस्मान खान हैं जिन्होंने 5 पारियों में 345 रन बनाए हैं. वहीं, अंडर 19 एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने उस्मान खान को पीछे छोड़ दिया है, पाकिस्तान के उस्मान खान ने इसी सीजन में 345 रन बनाए हैं. वहीं अब आर्यवीर एशिया कप 2026 में 350 रनों से आगे निकल गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर पाकिस्तान के समीर मिन्हास हैं जिन्होेंने 2025 में 471 रन बनाए हैं.
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
- समीर मिन्हास- पाकिस्तान U-19 2025 471 रन
- सामी असलम पाकिस्तान U-19 2012 461 रन
- सामी असलम पाकिस्तान U-19 2014 379 रन
- आशिकुर रहमान बांग्लादेश U-19 2024 378 रन
- उन्मुक्त चंद भारत U-19 2012 370 रन
- आर्यवीर सहवाग भारत U-19 2026 361 रन
- उस्मान खान पाकिस्तान U-19- 2026 345 रन
एशिया अंडर 19 कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
इसके अलावा आर्यवीर सहवाग इस साल एशिया अंडर 19 कप में सबसे ज्यादा रन बनााने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आर्यवीर सहवाग ने 6 पारी में कुल मिलाकर 361 रन बनाए. इस मामले में दूसरे नंबर पर उस्मान खान है. पाक के उस्मान ने 345 रन इस सीजन एशिया कप में बनाए हैं. वहीं, इसके बाद नंबर 3 पर बांग्लादेश के अहसन अल मोमिन हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 मैच में 235 रन बनाए हैं. नंबर 4 पर अफगानिस्तान के शाह फैसल रहीमी का नाम है. शाह फैसल रहीमी ने एशिया कप अंडर 19 में 4 मैच में 167 रन बनाए हैं. नंबर 5 पर भारत के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी हैं.
58 रन बनाकर आउट हुए आर्यवीर सहवाग
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में आर्यवीर 61 गेंद पर 58 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए, आर्यवीर ने अपनी 58 रन की पारी में 9 चौके लगाए, इस सीजन अंडर 19 एशिया कप में आर्यवीर का चौथा 50+ स्कोर है. बता दें कि फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन का स्कोर खड़ा किया है.
यह भी पढ़ें | गोल्ड और सिल्वर के बाद अब तीसरे मेडल की बारी, नीरज चोपड़ा को LA 2028 के लिए कैसे मिलेगा टिकट?
यह भी पढ़ें | गैरी सोबर्स नंबर-1, कपिल देव से आगे इमरान खान, जैक कैलिस ने चुने क्रिकेट इतिहास के टॉप- 10 महानतम ऑलराउंडर
यह भी पढ़ें | बॉल टेंपरिंग पर वसीम अकरम का पहला रिएक्शन, पैट कमिंस को घेरा, बोले- गेंद से छेड़छाड़ ....
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं