Arjun Tendulkar: किसी को साबित करने के लिए नहीं खेल रहा... पिता सचिन के साथ तुलना पर अर्जुन तेंदुलकर का दो टूक जवाब

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने यह खुलासा करके सभी को चौंका दिया कि उनके ज्यादातर क्रिकेटर दोस्त नहीं हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Arjun Tendulkar vs Sachin Tendulkar

Arjun Tendulkar on Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने खुलकर बात की है, शुभंकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू में अर्जुन ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी तुलना पर बात की और कहा कि, उनके ऊपर खुद को साबित करने का कोई दबाव नहीं है. वह खुलकर अपने लिए क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें किसी को साबित नहीं करनी है. बता दें कि इस बार आईपीएल में अर्जुन लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 

ये भी देखें-  Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल

किसी को साबित करने के लिए नहीं खेल रहा 
"मैं किसी को साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं, मैं बस मेहनत कर रहा हूं और अपना बेस्ट देना चाहता हूं, मैं क्रिकेट बस अपने पैशन के लिए खेलता हूं और इसका आनंद लेता हूं". 

मुझे भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है
"मुझे भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. मुझे 2 स्ट्रेस फ्रैक्चर हुए थे जिससे मुझे अपनी गेंदबाजी एक्शन में पूरी तरह से बदलाव करना पड़ा था. इसके लिए मुझे एक साल तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. 2015 के आखिर में मुझे यह चोट लगी थी. जिसके कारण अंडर 19 का एक साल चला गया था. वह साल मेरे लिए काफी अहम था". 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर से क्या सलाह मिली

अर्जुन ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि, वो अपने पिता से सलाह भी लेत हैं. अर्जुन ने कहा कि, पिता जी ने उन्हे बस मेहनत करने की सलाह दी औऱ हमेशा कोशिश करते रहने के लिए कहा है. अर्जुन ने कहा कि आईपीएल से पहले उन्होंने .युवराज सिंह के साथ बल्लेबाजी पर काम किया है. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने खुद को गेंदबाजी ऑलराउंडर करार दिया है और माना है कि वो खुद को एक गेंदबाज समझते हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वो रन नहीं बना सकते हैं. 

इसके अलावा  इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया: "आप खुद को इतना शांत और कूल कैसे रखते हैं?" इसपर अर्जुन ने जवाब दिया और कहा कि, "मेरे गोवा में 5 कुत्ते हैं और मैं उनके साथ खेलने में समय बिताता हूं." वहीं, अर्जुन ने ये भी बताया कि क्रिकेट में उनको कोई दोस्त नहीं है और उन्हें किसी भी आलोचनाओं से डर नहीं लगता है. 

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर ने इंटरव्यू में बेन स्टोक्स को फेवरेट ऑलराउंडर करार दिया है. 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: SIR पर सियासी संग्राम! Mamata Banerjee और Owaisi के आरोपों में कितना दम?