W, W, W: IPL से पहले रौद्र रूप में आए अर्जुन तेंदुलकर, लहराती हुई गेंदों पर खुब बल्लेबाजों को नचाया, VIDEO

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 3 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Arjun Tendulkar
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप चरण में गोवा ने चंडीगढ़ को 52 रनों से हराया
  • अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए और प्रभावशाली प्रदर्शन किया
  • आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के बजाय लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप चरण का 36वां मुकाबला 28 नवंबर 2025 को गोवा और चंडीगढ़ के बीच कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम नें खेला गया. जहां गोवा की टीम को 52 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली. मैच के दौरान आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर भी रंग में रंगे नजर आए. अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी में तो वह कुछ खास नहीं कर सके. मगर गेंदबाजी में उनका जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल 4 ओवरों का स्पेल डाला. इस बीच 4.25 की इकोनॉमी से 17 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार अर्जुन आजाद (07), कैप्टन शिवम भांबरी (01) और जगजीत सिंह (20) बने.

IPL 2026 में मुंबई नहीं इस टीम की तरफ से कहर बरपाएंगे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में मुंबई इंडियंस नहीं, बल्कि अब लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कहर बरपाते हुए नजर आएंगे. आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने उन्हें मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है. इस ट्रेड के पीछे की वजह माना जा रहा है कि मुंबई में रहते हुए उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल पा रहे थे.

अर्जुन का IPL करियर

बात करें अर्जुन तेंदुलकर के इंडियन प्रीमियर लीग के करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक देश की प्रतिष्ठित लीग में 5 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 5 पारियों में 38.0 की औसत से 3 सफलता हाथ लगी है. वहीं बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने एक पारी में 13 की औसत से 13 रन बनाए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, 98 रन और सचिन, कोहली, द्रविड़ के क्लब में शामिल हो जाएंगे 'हिटमैन'

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article