अनवर-तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 द्रविड़, नंबर 4 कोहली, वकार यूनुस ने चुनी ऑल-टाइम IND-PAK प्लेइंग-11

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर सर्वश्रेष्ठ 11 का चुनाव करने की कोशिश की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वकार यूनुस ने बताया टॉप 11 खिलाड़ियों के नाम
NDTV

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत-पाक मिलाकर उन खिलाड़ियों का चुनाव किया है जो भारत-पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं. शुभंकर मिश्रा के यू-ट्यूब चैनल पर वकार ने 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बारे में बात की. 

वकार ने ओपनर बल्लेबाज के लिए सईद अनवर और सचिन तेंदुलकर का चुनाव किया है, इसके बाद वकार ने विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों में जगह दी है, इसके अलावा पूर्व पाक तेज गेंदबाज ने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह, इमरान खान, अनिल कुंबले, सकलैन मुश्ताक जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया है. इसके अलावा उन्होंने सकलैन मुश्ताक को लेकर बात की और कहा कि, वनडे में सकलैन मुश्ताक जैसा खिलाड़ी आजतक नहीं आ पाया है. 

90s के भारतीय बल्लेबाज और 90s के पाक गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ भारत-पाक की प्लेइंग 11 का हिस्सा

वकार ने राहुल द्रविड़ को भी बेस्ट प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया है. धोनी को उन्होंने टेस्ट में जावेद मियांदा से आगे रखा है. हालांकि, वकार ने ये भी कहा कि दोनों टीमों में से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं. लेकिन 90s में भारतीय बल्लेबाज और पाकिस्तान के गेंदबाज को मिला दिया जाए तो उस टीम को हरा पाना नामुमकिन होगा. इसलिए मैं यह कहूंगा कि 90s के बल्लेबाज और 90s के पाकिस्तान के गेंदबाज को मिलाकर भारत-पाक की ऑल-टाइम IND-PAK प्लेइंग 11 बन सकती है. 

दरअसल, पॉडकास्ट में, वकार से भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर एक 'ड्रीम टीम' चुनने के लिए कहा गया, ऐसे में उन्होंने इंजमाम-उल-हक की जगह सचिन तेंदुलकर, बाबर आजम की जगह विराट कोहली और शाहीन अफरीदी की जगह जसप्रीत बुमराह को चुना,  इसके अलावा, उन्होंने यूनिस खान की जगह राहुल द्रविड़, जावेद मियांदाद की जगह महेंद्र सिंह धोनी, फखर जमान की जगह रोहित शर्मा, मिसबाह-उल-हक की जगह वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद आमिर की जगह मोहम्मद शमी को चुना. हालांकि, उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की जगह सईद अनवर को चुना.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के 20 वर्षीय समीर मिन्हास में से कौन बेस्ट

वकार से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के 20 वर्षीय समीर मिन्हास के बीच किसी एक को चुनने के लिए भी कहा गया,  उन्होंने किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना और बताया कि उन्होंने इन खिलाड़ियों को इतना नहीं देखा है कि उनके बारे में कोई सही राय बना सकें.

वकार यूनुस ने इन खिलाड़ियों को बताया सर्वश्रेष्ठ (भारत-पाक)

सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर,राहुल द्रविड़, विराट कोहली, इमरान खान, धोनी, जसप्रीत बुमराह, अनिल कुंबले (टेस्ट,) वनडे में सकलैन मुश्ताक,वसीम अकरम

यह भी पढ़ें | भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी-20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें लाइव मुकाबला

यह भी पढ़ें | संजू-वैभव ओपनर, ईशान नंबर 2, अभिषेक OUT, शिवम दुबे IN, पांचवें टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

Advertisement

Featured Video Of The Day
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर PM मोदी ने क्या-क्या कहा?

Topics mentioned in this article
Waqar Younis
Sachin Ramesh Tendulkar
Virender Sehwag
Mahendra Singh Dhoni
Wasim Akram
India
Pakistan
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं