T20 WC 2026: खतरे में लसिथ मलिंगा का वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करते ही एनरिक नॉर्किया टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बन जाएंगे नंबर 1

Anrich Nortje will break Lasith Malinga Most T20 WC Wicket Wicket, IND vs SA: अहमदाबाद की पिच अक्सर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और गति प्रदान करती है, जो नॉर्किया की सबसे बड़ी ताकत है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Anrich Nortje will break Lasith Malinga World Record, IND vs SA T20 WC 2026 Super 8

Anrich Nortje will break Lasith Malinga Most T20 WC Wicket Wicket, IND vs SA: आज जब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर-8 के महामुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगी, तो निगाहें सिर्फ जीत-हार पर ही नहीं, बल्कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड पर भी होंगी. दक्षिण अफ्रीका के एक्सप्रेस गन एनरिक नॉर्किया आज क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने की दहलीज पर खड़े हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज का ताज श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा के सिर सजा है. मलिंगा ने अपने करियर में 38 विकेट चटकाए थे. लेकिन अब नॉर्किया उनके बेहद करीब पहुंच गए हैं.

नॉर्किया के नाम अब तक 37 विकेट हो चुके हैं. यानी आज टीम इंडिया के खिलाफ अगर नॉर्किया अपनी रफ्तार का कहर बरपाते हुए 2 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह मलिंगा को पीछे छोड़कर टी20 विश्व कप इतिहास के नंबर-1 तेज गेंदबाज बन जाएंगे.

क्या भारतीय बल्लेबाज रोक पाएंगे नॉर्किया का तूफान?

अहमदाबाद की पिच अक्सर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और गति प्रदान करती है, जो नॉर्किया की सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे में तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे युवा सितारों के सामने न सिर्फ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी, बल्कि नॉर्किया को इस ऐतिहासिक कीर्तिमान तक पहुंचने से रोकने की चुनौती भी होगी.

इतिहास रचने से दो कदम दूर नॉर्किया

नॉर्किया जिस खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखते हुए 2 विकेट लेना उनके लिए नामुमकिन नहीं लगता. लेकिन सामने टीम इंडिया की वो बल्लेबाजी लाइनअप है जो खुद शानदार लय में है. अब देखना होगा कि क्या मलिंगा का सालों पुराना रिकॉर्ड आज अहमदाबाद में ध्वस्त होता है या टीम इंडिया के बल्लेबाज नॉर्किया के इस सपने पर पानी फेरते हैं.

Featured Video Of The Day
BHU के बिरला छात्रावास में फायरिंग, कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात | BREAKING NEWS