एलिसा लियू ने रचा इतिहास, मिलानो 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर खत्म किया टीम USA का 24 साल का सूखा

Alysa Liu Win Gold Medal at Milano 2026: 10 साल की उम्र में एलिसा लियू ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतकर उन्होंने सबको चौंका दिया था और 13 साल की उम्र में वो अमेरिका की सबसे कम उम्र की नेशनल चैंपियन बनीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Alysa Liu Win Gold Medal at Milano 2026:

Alysa Liu Win Gold Medal at Milano 2026: 20 साल की एलिसा लियू ने 2026 के मिलानो कॉर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स में विमेंस सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. उनकी इस जीत से अमेरिका का 24 साल पुराना इंतजार खत्म हुआ. इससे पहले 2002 में सारा ह्यूजेस ने ओलंपिक खिताब जीता था. कैलिफ़ोर्निया में जन्मी एलिसा को उनके पिता ने छोटी उम्र में ही स्केटिंग रिंक से परिचित कराया था. पांच साल की उम्र में उन्होंने पहली बार आइस पर कदम रखा. जल्दी ही साफ हो गया कि यह बच्ची आम नहीं है.

10 साल की उम्र में एलिसा लियू ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतकर उन्होंने सबको चौंका दिया. फिर ट्रिपल एक्सल जैसे कठिन जंप लगाकर उन्होंने अपना नाम बना लिया और 13 साल की उम्र में वो अमेरिका की सबसे कम उम्र की नेशनल चैंपियन बनीं.

जूनियर से सीनियर तक दमदार सफर

जूनियर सर्किट में एलिसा ने कई रिकॉर्ड तोड़े जिसमे चार गुना लुट्ज़ जैसा मुश्किल जंप करने वाली वे पहली अमेरिकी महिला बनीं. इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में लगातार मेडल जीतकर उन्होंने खुद को दुनिया की टॉप स्केटर्स में शामिल कर लिया. इसके साथ साल 2022 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. उसी साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज़ जीतकर एलिसा ने अमेरिका को फिर से पोडियम पर पहुंचाया.

Advertisement

अचानक लिया था रिटायरमेंट

सिर्फ 16 साल की उम्र में एलिसा ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वो कुछ समय अपने लिए चाहती हैं. पढ़ाई, परिवार और सामान्य जिंदगी के लिए.

2024 में उन्होंने वापसी का फैसला किया. दोबारा कड़ी ट्रेनिंग शुरू की और पहले से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ रिंक पर लौटीं और अब 2026 विंटर ओलंपिक्स में एलिसा ने शानदार प्रदर्शन किया. शॉर्ट प्रोग्राम के बाद वो तीसरे स्थान पर थीं, लेकिन फ्री स्केट में उन्होंने कमाल कर दिया. उनका कुल स्कोर 226.79 रहा  जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ था और उन्होंने जापान की काओरी सकामोटो और अमी नाकाई को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

Advertisement

24 साल बाद किसी अमेरिकी महिला ने ओलंपिक में इंडिविजुअल गोल्ड जीता और यह कारनामा कर दिखाया एलिसा लियू ने. उनकी यह जीत सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, बल्कि यह सबूत है कि अगर दिल में जुनून हो, तो वापसी के बाद भी इतिहास बन सकता है.

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait | Khamenei | Iran US War | होर्मुज के बंद होने से दुनिया में बड़ा संकट, ग्लोबल ऑयल शॉक!
Topics mentioned in this article