आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमी फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है. जहां अफ्रीकी फैंस को अपने कप्तान एडन मार्करम से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. पारी का आगाज करते हुए वह अच्छी शुरुआत करने में भी कामयाब रहे. मगर पारी को गति देने के प्रयास में वह विवादास्पद तरीके से आउट हो गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर हो-हल्ला मच रहा है. कुछ क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि मिचेल की तरफ से पकड़ा गया उनका कैच नियम के हिसाब से सही था, जबकि कुछ फैंस गलत मान रहे हैं. उनका मानना है कि कैच पकड़ते दौरान गेंद जमीन को छू गई थी. फैसला के दौरान उनके साथ नाइंसाफी हुई है.
रचिन रविंद्र ने मार्करम को बनाया शिकार
मैच के दौरान एडन मार्करम को रचिन रविंद्र ने अपना शिकार बनाया. कीवी टीम की तरफ से पारी का आठवां ओवर लेकर मैदान में आए रविंद्र ने चौथी गेंद मिडिल स्टंप को निशाना बनाकर डाला. जहां गेंद टप्पा खाकर हल्की सी टर्न लेते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी. यहीं पर मार्करम अपना धैर्य खो बैठे. उन्होंने इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया. मगर उसमें पूरी तरफ से नाकामयाब रहे. गेंद लांग ऑन की तरफ हवा में उछल गई. यहां तैनात डेरिल मिचेल ने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए कैच लपकर सबको हैरान कर दिया. मगर गेंद को पकड़ते दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गेंद जमीन से भी टच हो रही थी. यहां अंपायरों ने रिप्ले का भी इस्तेमाल किया. जहां काफी विरोधाभास नजर आया. मगर अंत में तीसरे अंपायर के सुझाव पर मैदानी अंपायरों ने मार्करम को आउट देने का फैसला लिया.
18 रन बनाने में कामयाब रहे मार्करम
सेमी फाइनल मुकाबले में बात करें मार्करम के प्रदर्शन के बारे में तो पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 20 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 90.00 की स्ट्राइक रेट से 18 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का देखने को मिला. मार्करम जब आउट हुए. उस दौरान अफ्रीकी टीम का स्कोर 7.4 ओवरों में 55-3 रन था.
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर बनने जा रहे हैं ससुर, जानें कौन हैं उनके समधि, क्या है उनका कारोबार














