अबरार अहमद ही नहीं, इन पाक खिलाड़ियों ने भी भारतीय मालिकाना हक वाली टीमों से है खेला, पूरी लिस्ट

मौजूदा समय में जरूर अबरार अहमद सुर्खियों में बने हुए हैं. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एकमात्र पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं हैं, जो रिश्ते खराब होने के बाद भारतीय स्वामित्व वाली टी20 फ्रेंचाइजी के साथ शिरकत करने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Usman Tariq and Mohammad Amir

'द हंड्रेड 2026' की नीलामी में पाक क्रिकेटर अबरार अहमद को खरीदकर मीडिया समूह सन ग्रुप की स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स की टीम आलोचनाओं के घेरे में आ गई है. मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों को देखते हुए फैंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से हैरान हैं. नीलामी के दौरान सनराइजर्स की टीम ने ट्रेंट रॉकेट्स के साथ अबरार के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की थी और आखिर में 27 वर्षीय स्पिनर को अपने बेड़े में शामिल करने में भी कामयाब रही. इसके लिए फ्रेंचाइजी को 190,000 पाउंड की भारी भरकम धनराशि खर्च करनी पड़ी. भारतीय रुपये में देखें तो यह धनराशि 2.34 करोड़ रुपये के करीब होती है. 

अबरार ही नहीं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के साथ कर चुके हैं शिरकत 

मौजूदा समय में जरूर अबरार अहमद सुर्खियों में बने हुए हैं. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एकमात्र पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं हैं, जो रिश्ते खराब होने के बाद भारतीय स्वामित्व वाली टी20 फ्रेंचाइजी के साथ शिरकत करने वाले हैं. हाल के सालों में कई और पाकिस्तानी क्रिकेटर भी भारतीय स्वामित्व वाली टी20 फ्रेंचाइजी के साथ खेल चुके हैं. जिसमें मोहम्मद आमिर, उस्मान तारिक, इमाद वसीम और उस्मान खान का नाम प्रमुख है. 

मोहम्मद आमिर और उस्मान तारिक कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. जिसका स्वामित्व शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता की नेतृत्व वाली समूह के पास है. यहीं समूह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की भी मालिक है. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम 2025 की मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओर्कास की टीम का हिस्सा थे. यह टीम जीएमआर समूह की स्वामित्व वाली है, जो आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक हैं. 

यही नहीं इमाद इससे पहले 2023-24 सीजन में केकेआर की स्वामित्व वाली अबू धाबी फ्रेंचाइजी के लिए भी आईएलटी20 लीग में जलवा बिखेर चुके हैं. 

Advertisement

पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान खान भी 2025 में आईएलटी20 लीग में एमआई एमिरेट्स के बेड़े का हिस्सा थे. जिसके मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में गर्दा मचाने से पहले 'होम टीम' के साथ मना रहे हैं जश्न, तस्वीरें जीत लेगी दिल

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sanjeev Balyan पर कौन से बयान का Sangeet Som से नहीं बना जवाब! Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article