वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. पहले टी-20 से पहले भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को पहले टी-20 में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं माना है, पूर्व ओपनर ने ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का चुनाव किया है. चोपड़ा ने ओपनर के तौर पर संजू और अभिषेक का चुनाव करते हुए कहा है कि ओपनर के लिए वैभव भी मौजूद हैं लेकिन मैं अपनी पहली पसंद संजू और अभिषेक के साथ जाना चाहूंगा.
इसके बाद नंबर 3 पर आकाश चोपड़ा की पसंद ईशान किशन बने हैं. नंबर 4 पर आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर का चुनाव किया है. नंबर 5 पर तिलक वर्मा और नंबर 6 पर आकाश चोपड़ा ने शिवम दुबे को रखा है. आकाश चोपड़ा ने नितीश कुमार रेड्डी के नंबर 7 पर चुनाव किया है.
इसके अलावा नंबर 8 पर आकाश ने अक्षर पटेल, नंबर 9 पर पूर्व क्रिकेटर की पसंद कुलदीप यादव बने हैं, इसके बाद भारतीय पूर्व ओपनर ने अर्शदीप सिंह को जगह दी है, आकाश चोपड़ा प्रिंस यादव और मयंक यादव को लेकर कंफ्यूजन हैं. उन्होंने कहा कि मैं मयंक और प्रिंस यादव में से किसी एक को प्लेइंग 11 में देखना चाहता हूं.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/ मयंक यादव
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज शेड्यूल
- पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम)
- दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स)
- तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर (होलकर स्टेडियम)
- चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
- पांचवा टी20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
यह भी पढ़ें | चेले ने पाकिस्तान को तो गुरु ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, युवराज और अभिषेक की तूफानी पारी से दहला मैदान
यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म, अब विराट-रोहित कब खेलेंगे? किस टीम के खिलाफ दिखेंगे एक्शन में