IND vs PAK: अभिषेक शर्मा कोलंबो रवाना हो रहे हैं या नहीं? आ गया अपडेट

Abhishek Sharma, India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए कोलंबो रवाना हो चुके हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वह रविवार को मैदान में भी उतरेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Abhishek Sharma
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो रवाना हो चुके हैं
  • अभिषेक शर्मा के पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने की संभावना जताई जा रही है
  • भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अभिषेक शर्मा के खेलने की खबर उत्साहजनक साबित होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Abhishek Sharma, India vs Pakistan: क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जिसे सुन भारतीय फैंस खुश हो जाएंगे. टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए कोलंबो रवाना हो चुके हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वह रविवार को मैदान में भी उतरेंगे. रेवस्पोर्ट्ज ने अपने सूत्रों के मुताबिक बताया है, 'अभिषेक शर्मा कोलंबो के लिए रवाना हो चुके हैं और रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.'

सख्त डाइट पर हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में पेट की दिक्कत से उबर रहे हैं. यही वजह है कि पिछले मुकाबले में वह नहीं खेल पाए थे. अर्शदीप सिंह ने उनका एक वीडियो साझा किया है. जहां उनसे सेहत, वजन घटने और डाइट को लेकर सवाल किए गए. जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह फिलहाल सख्त डाइट पर हैं और केवल दाल-चावल खा रहे हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका करीब दो किलो वजन कम हो गया है.

कोलंबो में खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. खबर लिखे जाने तक टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच आठ मुकाबले खेले गए हैं. जहां भारतीय टीम को सात, जबकि पाक टीम को एक मैच में जीत मिली है.

अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन 

बात करें अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक 39 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 38 पारियों में 36.02 की औसत से 1297 रन निकले हैं. अभिषेक के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक और आठ अर्धशतक दर्ज है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत या पाकिस्तान, T20 World Cup में किसको मिली है ज्यादा जीत? आंकड़े खुद देते हैं गवाही

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग के बीच ईरान ने पकड़ लिया अमेरिका का पायलट? | Donald Trump
Topics mentioned in this article