Asia Cup 2025: '10-15-20 नहीं...', अभिषेक शर्मा ने इतने छक्के लगाकार मैदान कर दिया धुआं-धुआं

Abhishek Sharma Sixes During Practice Match IND vs UAE: अभ्यास के दौरान वह टीम के मुख्य आकर्षण बने और साफ दिखाई दिया कि उनकी लय बेहतरीन है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Abhishek Sharma Sixes IND vs UAE
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अभिषेक शर्मा ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अभ्यास मैच में 25 से 30 छक्के लगाकर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी किया
  • अभिषेक शर्मा की शानदार लय ने टीम में उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और वे अभ्यास के दौरान मुख्य आकर्षण बने
  • सूर्यकुमार यादव ने भारत को फेवरेट बताने वाले सवाल पर तैयारी को असली ताकत बताते हुए आत्मविश्वास पर जोर दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Abhishek Sharma Sixes During Practice Match IND vs UAE: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 से पहले अपनी तैयारी का शानदार नमूना पेश किया. संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ पहले मुकाबले से पूर्व वैकल्पिक अभ्यास सत्र में उन्होंने नेट गेंदबाज़ों पर लगातार बड़े शॉट्स लगाए. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक ने इस दौरान लगभग 25 से 30 छक्के जड़े, जिससे उनके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. अभ्यास के दौरान वह टीम के मुख्य आकर्षण बने और साफ दिखाई दिया कि उनकी लय बेहतरीन है.

भारत-पाकिस्तान के कप्तानों का बयान

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले कहा कि टीम आक्रामक क्रिकेट खेलेगी. उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा,
"गुस्सा? सर, मैदान पर उतरते ही आक्रामकता अपने आप आ जाती है. मुझे भरोसा है कि हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे और पूरा मज़ा लेंगे."

वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि क्रिकेट में आक्रामकता स्वाभाविक है. उन्होंने कहा,
"हर खिलाड़ी अलग होता है. तेज़ गेंदबाज़ों में तो आक्रामकता हमेशा ही रहती है."

Advertisement

जब सूर्यकुमार से भारत पर "फेवरेट" टैग लगाने की बात पूछी गई, तो उन्होंने हल्के अंदाज़ में जवाब दिया,
"ऐसा किसने कहा? (फेवरेट) मैंने तो नहीं सुना. इस फॉर्मेट में तैयारी ही असली ताक़त होती है. अगर तैयारी मज़बूत है, तो मैदान पर आत्मविश्वास अपने आप आ जाता है."

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के कब्जे में Trump का पायलट? | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Attack On US