अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति, BCCI ने काट ली मैच फीस और एक डिमेरिट पॉइंट भी

Abhishek Sharma Violation of IPL Code of Conduct; KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा पर IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस पर जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma Violation of IPL Code of Conduct; KKR vs SRH:

Abhishek Sharma Violation of IPL Code of Conduct Match Fine; KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले को 65 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ एसआरएच (SRH) ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि केकेआर को लगातार दूसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी. इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए.

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.

उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को मान लिया. आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो ट्रेविस हेड 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. इनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 48 रन टीम के खाते में जोड़े. सलामी जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए. 9.2 ओवरों तक एसआरएच का स्कोर 118/4 था. यहां से हेनरिक क्लासेन ने नितीश रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया.

Advertisement

क्लासेन 35 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट निकाले. कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय के नाम पर 1-1 विकेट रहा.

इसके जवाब में केकेआर 16 ओवरों में महज 161 रन पर सिमट गई. फिन एलन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 1.3 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की. एलन महज 7 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की. रहाणे ने टीम के खाते में 8 रन का योगदान दिया.

Advertisement

अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े. रिंकू ने 35 रन जुटाए, जबकि अंगकृष ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. एचआरएच के खेमे से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि ईशान मलिंगा और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट निकाले. 1 विकेट हर्ष दुबे के नाम रहा. 
 

Featured Video Of The Day
Iran का Iraq पर बड़ा हमला! Oil Refinery उड़ाई, भयानक आग, Erbil में धमाका | War BREAKING | Netanyahu