अभिषेक शर्मा का कोहराम, 35 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास, T20 में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वालों में शामिल

अभिषेक का टी-20 इंटरनेशनल में यह चौथा शतक है. अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो गए हैं. इससे पहले अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma ने जमाया तूफानी शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी शतकीय पारी से इतिहास रच दिया. अभिषेक ने 35 गेंद पर शतक ठोक कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. अभिषेक का टी-20 में यह चौथा शतक है. वहीं, अभिषेक का टी-20 इंटरनेशनल में यह  दूसरा सबसे तेज शतक है. इससे पहले अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था. अभिषेक  ने शुरू से ही धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी, भारत ने 6 ओवर में ही 108 रन बना लिए थे. बता दें कि जब अभिषेक ने 100 रन पूरे किए तो उन्होंने अपने बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के लगाए. भारतीय ओपनर अभिषेक 38 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए.

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • साहिल चौहान 27 गेंद- एस्टोनिया बनाम साइप्रस एपिस्कोपी
  • मुहम्मद फहद 29 गेंद-  तुर्की बनाम बुल्गारिया सोफिया
  • अभिषेक शर्मा 30 गेंद- भारत बनाम अफगानिस्तान दिल्ली
  • जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 33 गेंद- नामीबिया बनाम नेपाल कीर्तिपुर
  • सिकंदर रजा 33 गेंद- जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया नैरोबी (रुआराका)
  • फिन एलन 33  गेंद-न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
  • कुशल मल्ल 34 गेंद- नेपाल बनाम मंगोलिया हांग्जो
  • अभिषेक शर्मा 35 गेंद - भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

इसके अलावा ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक का टी-20 में 11वां शतक है. वहीं, कोहली ने टी-20 में 10 शतक लगाए थे. 

फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज शतक

इसके साथ-साथ फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ अभिषेक का 35 गेंद पर जमाया गया शतक तीसरा सबसे तेज शतक है. फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ डेविड मिलर, रोहित शर्मा और अब अभिषेक ने 35 गेंद पर शतक लगाया है. वहीं, फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के ही नाम है. अभिषेक ने साल 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंद पर शतक ठोका था. 

फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक

30 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम अफ़ग़ानिस्तान, 2026
33 गेंद - फ़िन एलन बनाम दक्षिण अफ़्रीका, 2026
35 गेंद - डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, 2017
35 गेंद - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
35 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड (वेलिंगटन, 2026)
37 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025
37 गेंद - टिम डेविड बनाम वेस्टइंडीज़, 2025

Advertisement

भारत को मिला था 199 रन का टारगेट

199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने में सफलता हासिल की. उनकी विस्फोटक पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली, जिससे भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत हासिल की. अभिषेक का यह अर्धशतक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी में से एक है. इससे पहले वह इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंदों में भी अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं, मैच में वैभव ने 45 रन की पारी आजके मैच में खेली.

Advertisement

यह भी पढ़ें | अभिषेक-वैभव का कोहराम! पावरप्ले में 118 रन, भारत ने T20I में बनाया विश्व रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें | तीसरे T20 में भुवनेश्वर कुमार का कैसा रहा प्रदर्शन? विकेट, इकोनॉमी और असर की पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
Neeraj Kumar Exclusive : Anant Singh - Bihar MLC चुनाव पर JDU प्रत्याशी क्या बोले?

Topics mentioned in this article
Abhishek Sharma
Cricket
New Zealand Vs India 2026/27
Virat Kohli

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं