SRH vs KKR:" OUT या NOT OUT? KKR के खिलाफ अभिषेक शर्मा के कैच आउट पर मचा बवाल

Abhishek Sharma Out Controversy, SRH vs KKR; IPL 2026 : अभिषेक शर्मा के कैच को लेकर बवाल मच गया हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन किया और कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Abhishek Sharma Catch Out Controversy vs KKR, IPL 2026: अभिषेक शर्मा के कैच को लेकर बवाल मच गया

Abhishek Sharma Catch Out Controversy vs KKR: आईपीएल 2026 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट चर्चा का बड़ा विषय बन गया. उनके आउट होने के तरीके को लेकर मैदान पर ही विवाद की स्थिति पैदा हो गई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज शुरुआत करते हुए शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक से ठीक पहले उनकी पारी पर ब्रेक लग गया. ब्लेसिंग मुज़ारबानी की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में गेंद डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गई, जहां वरुण चक्रवर्ती ने तेजी से दौड़ते हुए लो कैच पकड़ने का दावा किया.

हालांकि, यह कैच साफ था या नहीं, इस पर तुरंत सवाल खड़े हो गए. जहां कोलकाता के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, वहीं अभिषेक शर्मा क्रीज पर ही खड़े रहे और उन्होंने कैच की वैधता पर संदेह जताया. मामला ऑन-फील्ड अंपायर से होते हुए थर्ड अंपायर के पास पहुंचा.

थर्ड अंपायर नितिन मेनन ने कई एंगल से रिप्ले देखे. कुछ फुटेज में ऐसा लगा कि गेंद फील्डर की उंगलियों के नीचे सुरक्षित थी, जबकि अन्य एंगल से शक हुआ कि गेंद जमीन को छू सकती है. एक रिप्ले में गेंद हल्की ऊपर उठती भी दिखी, जिससे भ्रम और बढ़ गया. स्पष्टता नहीं मिलने की स्थिति में ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला बरकरार रखा गया और अभिषेक को आउट करार दिया गया. इस फैसले से सनराइजर्स हैदराबाद खेमे में नाराजगी देखने को मिली. टीम के मुख्य कोच डेनियल विटोरी भी अंपायरों से बातचीत करते नजर आए और फैसले पर असंतोष जताया.

Advertisement

इस विवाद के बावजूद मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन किया और कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल में जमीन से 4 मंजिल नीचे कैसे छिपे हैं लोग? देखें NDTV की Ground Report