अभिषेक शर्मा के ये 5 'खौफनाक' रिकॉर्ड देख छूटे पाकिस्तान के पसीने,कोलंबो में आज मचेगा तूफान!

IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा फिट हैं और वो कहर मचाने के लिए तैयार हैं. कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले से पहले नजर डालिए अभिषेक शर्मा के उन 5 रिकॉर्ड्स पर जो पाक की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
abhishek sharma
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 194.95 है, जो उन्हें विश्व का सबसे तेज और विस्फोटक बल्लेबाज बनाता है
  • उन्होंने 2889 गेंदों में 5000 रन पूरे किए हैं, जो क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज रिकॉर्ड है
  • अभिषेक ने 2025 में भारत के लिए 91 छक्के लगाए, जो एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/ कोलंबो:

भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ गई है.इसका कारण कोई और नहीं,बल्कि टीम इंडिया के 'यंग गन' अभिषेक शर्मा हैं.अभिषेक की फिटनेस पर मुहर लगते ही पाकिस्तान खेमे में दहशत का माहौल है.आखिर हो भी क्यों न,अभिषेक के पास वो 5 'हथियार' हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने के लिए काफी हैं.

अभिषेक की वो 'USP' जिससे कांप रहा है पाकिस्तान

अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी ताकत उनका स्ट्राइक रेट है.साल 2024 से अब तक कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक का स्ट्राइक रेट दुनिया में सबसे ज्यादा 194.95 रहा है यानी वे मैदान पर आते ही छक्कों की बारिश शुरू कर देते हैं,जिससे गेंदबाज को संभलने का मौका ही नहीं मिलता.

अभिषेक शर्मा के 5 'तूफानी' कारनामे,जो उन्हें बनाते हैं सबसे खतरनाक

स्ट्राइक रेट का 'सुल्तान': साल 2024 से अब तक 194.95 के स्ट्राइक रेट के साथ वे दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।
5000 रनों का महाकीर्तिमान: हाल ही में नागपुर में टी20 क्रिकेट(आईपीएल के मैच मिलाकर) में अपने 5000 रन पूरे किए.वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 172.48 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ यह मुकाम हासिल किया है.

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 5000: अभिषेक ने सिर्फ 2889 गेंदों में अपने 5000 रन पूरे कर लिए,जो विश्व क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान है.

Advertisement

छक्कों का 'सेंचुरी' किंग: एक कैलेंडर ईयर (2025) में भारत के लिए सबसे ज्यादा 91 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम है. उनकी यह 'सिक्सर-पावर' पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

अर्धशतकों की मशीन: वे दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 8 बार 25 से भी कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है.यह आंकड़ा बताता है कि वे पावरप्ले में मैच खत्म करने की ताकत रखते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Owaisi EXCLUSIVE | Assam Elections: 'मुस्लिम, NRC, कांग्रेस और हिमंता' असम से ओवैसी का INTERVIEW
Topics mentioned in this article