बराड़ को मौका, जडेजा-वैभव की हो गई छुट्टी, भारतीय दिग्गज ने World Cup 2027 के लिए चुनी भारतीय टीम

अभिनव मुकुंद को लगता है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को शायद ही मौका मिले. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर संपन्न हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज से रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी

वैसे तो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) के आगाज में अभी काफी दिन शेष हैं. मगर देश में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की गंभीरता को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं. देश के कई पूर्व क्रिकेटर आगामी टूर्नामेंट के लिए अपना विचार साझा कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की परफेक्ट टीम क्या हो सकती है. इसी कड़ी में देश के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद (Abhinav Mukund) ने भी अपना विचार साझा किया है. उन्होंने बताया है कि आगामी टूर्नामेंट के लिए किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है, जबकि किन दिग्गजों को मायूसी हाथ लग सकती है. 

वर्ल्ड कप 2027 में इन खिलाड़ियों के खेलने की प्रबल संभावना

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के माध्यम से अपना विचार साझा करते हुए 36 वर्षीय क्रिकेटर ने उन खिलाड़ियों का नाम पहले लिया. जिनपर भारतीय टीम को पूरा भरोसा है. उनके मुताबिक इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय बेड़े में जरूर जगह मिलेगी. ये खिलाड़ी हैं ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, कैप्टन शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह. यही नहीं आगामी टूर्नामेंट के लिए उन्होंने गुरनूर बराड़ का भी चुनाव किया है. 

इन खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी!

मुकुंद जिन खिलाड़ियों को लेकर संशय में हैं. वह खिलाड़ी हैं संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती. उनको लगता है कि इन खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट से मायूसी हाथ लग सकती है. 

रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को भी दिखाया बाहर का रास्ता 

यही नहीं मुकुंद को लगता है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को भी शायद ही मौका मिले. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर संपन्न हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज से रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया था. यही नहीं उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे में भी हिस्सा नहीं लिया था. पिछली बार उन्होंने ब्लू जर्सी में वनडे फॉर्मेट के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर शिरकत किया था. वहीं शमी ने आखिरी बार वनडे मुकाबला 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. 

Advertisement

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभिनव मुकुंद की पसंदीदा भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें- 'चैंपियन गेंदबाज', कौन है वह खिलाड़ी, जिसे तीनों फॉर्मेट में खिलाना चाहते हैं अश्विन? खुद बताया नाम

Advertisement
Featured Video Of The Day
मॉनसून सत्र चढ़ रहा हंगामे की भेंट, राज्‍यभा और लोकसभा बार-बार हो रही स्थगित

Topics mentioned in this article
India
Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja
Cricket