Rohit Sharma : 'मुझे लगता है..' रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर एबी डिवियर्स ने की भविष्यवाणी

Ab de Villiers on Rohit Sharma: खराब फॉर्म के कारण रोहित ने सिडनी टेस्ट से खुद को अलग कर लिया था. रोहित के न खेलने के बाद ये बहस तेज हो गई कि क्या रोहित संन्यास का ऐलान कर देंगे. लेकिन हिट मैन ने अपने रिटाय़रमेंट को लेकर उठ रही बातों को लेकर इंटरव्यू दिया और ये बात साफ कर दी कि वो अभी कहीं नही जाने वाले हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ab de Villiers big Statement on Rohit Sharma

Ab de Villiers on Rohit Sharma future: ब़ॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 31 रन ही बना सके. खराब फॉर्म के कारण रोहित ने सिडनी टेस्ट से खुद को अलग कर लिया था. रोहित के न खेलने के बाद ये बहस तेज हो गई कि क्या रोहित संन्यास का ऐलान कर देंगे. लेकिन हिट मैन ने अपने रिटाय़रमेंट को लेकर उठ रही बातों को लेकर इंटरव्यू दिया और ये बात साफ कर दी कि वो अभी कहीं नही जाने वाले हैं. अब रोहित के फ्यूचर को लेकर एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है. एबी ने रोहित शर्मा के फ्यूचर पर बात की है. 

एबी ने रोहित को लेकर कहा, किसी भी खिलाड़ी के लिए ऐसा समय आता है. एक वक्त आएगा जब आप खराब फॉर्म में होंगे. लेकिन रोहित एक बड़े खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दिया है. मुझे लगता है कि उनके अंदर क्रिकेट बाकी है. 

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, देखिए उनके फ्यूचर के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं.यह उन्हें तय करना होगा. जब तक आपके अंदर रनों की भुख है, तब तक आप खेल सकते हैं. जिस दिन आपको लगने लगे कि आप अपना 100 फीसदी नहीं दे रहे हैं, उसी समय आपको फैसला लेना होता है. मेैंने भी अपने करियर में ऐसा ही किया. जब मुझे लगा कि मैं अपना 100 फीसदी नहीं दे रहा हूं तो मैंने खुद को क्रिकेट से अलग कर लिया.

एबी ने कहा हा कि, "मैं समझता हूं कि उन्हें भी यह पता है. रोहित महान बल्लेबाज हैं और भारत के लिए अहम बल्लेबाज हैं. .रोहित का फ्यूचर क्या है, यह उनपर ही निर्भर है"

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War:ईरानी ड्रोन ने Trump के पसीने छुड़ाए! Bharat Ki Baat Batata Hoon |NATO