10 छक्के, 8 चौके और 130 रन, डिविलियर्स-गेल की आतिशी पारियों ने मचाया गदर, WCL में हुआ डबल धमाका

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स 2026 में क्रिकेट के पूर्व दिग्गज अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं. वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शारजाह में तूफान ला दिया है. खासकर गेल और डिविलियर्स की बल्लेबाजी ने फैन्स को रोमांच के सागर में गोते लगाने का मौका दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डिविलियर्स और गेल ने मचाया तहलका

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम को 97 रनों से जीत हासिल हुई. शारजाह में खेले गए इस मैच में पहले साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 242 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस 18.2 ओवर में 145 रन ही बना सकी. दोनों टीम की ओर से उनके स्टार बल्लेबाजों ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की. 

एबी डिविलियर्स के बल्ले से निकले 5 छक्के और 4 चौके

पहले साउथ अफ्रीकी चैंपियंस की ओर से एबी डिविलियर्स ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया और केवल 39 गेंद पर 70 रन की पारी खेली, अपनी पारी में डिविलियर्स ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए, 180 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर डिविलियर्स ने फैन्स को पुरानी यादों में गोते लगाने का मौका दिया  डिविलियर्स ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान उसी तरह के शॉट मारे जिसके लिए वो जाने जाते थे.

Advertisement

क्रिस गेल ने भी जमाए 4  चौके औऱ 5 छक्के

डिविलियर्स के धमाके के बाद क्रिस गेल की बारी आई. टी-20 के धुआंधार बल्लेबाज में से एक रहे क्रिस गेल ने भी अपनी बल्लेबाजी से ऐसी बैटिंग की जिसने समय का पहिया मोड़ दिया. फैन्स उनके उन  दिनों को याद करने लगे जब गेल इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी ही धुआंधार बल्लेबाजी किया करते थे, गेल ने 31 गेंद पर 60 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे, क्रिस गेल ने 193.55 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और फैन्स को झूमने का मौका दिया. 

साउथ अफ़्रीका चैंपियन

एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, एल्बी मोर्कल, हार्डस विलोजेन, वेन पार्नेल, इमरान ताहिर, रिचर्ड लेवी, डेन विलास, एसजे एर्वी, डुआन ओलिवियर, मोर्ने वैन विक, आरोन फांगिसो, कॉलिन इनग्राम, जेपी डुमिनी

Advertisement

वेस्टइंडीज चैंपियंस

क्रिस गेल, चैडविक वाल्टन, लेंडल सिमंस, आंद्रे फ्लेचर, कार्लोस ब्रैथवेट, आंद्रे रसेल, डीजे ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, फिदेल एडवर्ड्स, रयाद एमरिट, सुलेमान बेन, शिवनारायण चंद्रपॉल, निकिता मिलर, डेव मोहम्मद

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज से हार के बाद फूटा भारतीय खिलाड़ी का गुस्सा, बोले- 'ODI टीम पीछे की ओर जा रही है'

यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा के तीसरे वनडे में 92 रन से खुश नहीं दिखे सुनील गावस्कर, रिटायरमेंट को लेकर तय किया नया लक्ष्य

Featured Video Of The Day
UP Election : यूपी में सीट शेयरिंग पर SP-Congress आमने-सामने

Topics mentioned in this article
Christopher Henry Gayle
Abraham Benjamin De Villiers
South Africa
West Indies
Cricket