पिता सहवाग गाते थे गाने, बेटे ने फोकस के लिए चुना यह "मंत्र", आर्यवीर ने किया खुलासा

यूएई में तूफानी शतकीय पारी खेलने के बाद सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग एकदम से आकर्षण का केंद्र बन गए हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर जो यूएई में अंडर-19 एशिया कप खेल रहे हैं
source: X

यूएई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में हालिया तूफानी पारी के बाद पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग फैंस और मीडिया की नजरों में चढ़ गए हैं. हू-ब-हू बैटिंग शैली के कारण पहले ही उन्हें 'जूनियर सहवाग' कहा जा रहा था. और अब यूएई के खिलाफ 168 गेंदों पर 17 चौकों और 7 छक्कों से 160 रन की पारी के बाद अब  उनका  आकर्षण और बढ़ गया है. बहरहाल मैच जिताऊ पारी खेलते हुए आर्यवीर ने खुलासा किया कि वह क्रीज पर अपना ध्यान केंद्रित रखने के लिए मन ही मन 'सीता राम' का जाप कर रहे थे.

टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में पाकिस्तान के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने के बाद अल अमेरात की मुश्किल परिस्थितियों में भारत के लिए वापसी करना बेहद जरूरी था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ा और आर्यवीर को नई गेंद का सामना करते हुए पिच पर टिकना पड़ा. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाई और अपनी धैर्य भरी शुरुआत को 160 रनों की विशाल पारी में बदल दिया. यह इस सीजन के टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

अपनी इस शानदार शतकीय पारी के बाद बात करते हुए आर्यवीर ने बताया कि उनके पिता वीरेंद्र सहवाग के साथ हुई बातचीत ने उनकी बल्लेबाजी की शैली को आकार देने में कैसे मदद की. उन्होंने कहा कि जहां उनके पिता क्रीज पर गाने गुनगुनाया करते थे, वहीं उन्होंने भटकाव से बचने के लिए बल्लेबाजी के दौरान 'सीता राम' का जाप करने का अपना अलग तरीका विकसित किया है. आर्यवीर ने कहा, 'जब मैं अपने पिता से मानसिक पहलू पर बात करता हूं, तो वो मुझे ऐसी बातें बताते हैं, जो मुझे वर्तमान में रहने में मदद करती हैं. वह अक्सर गाते रहते हैं. इसलिए एक ऐसा रीसेट बटन होना चाहिए, जो आपको वर्तमान पर केंद्रित रखे. इसलिए जब मैं बैटिंग कर रहा होता हूं, तो मैं अपने मन में "सीता राम" दोहराता रहता हूं ताकि कोई दूसरा विचार न आए. मेरा ध्यान केवल एक गेंद पर रहता है. फिर गेंद जहां भी गिरती है, मैं उसके अनुसार शॉट खेलता हूं. मैं यह नहीं सोचता कि स्थिति विशेष में मुझे क्या करना है या मुझे सौ या सौ रन बनाने हैं. मैं बस गेंद पर प्रतिक्रिया देने की कोशिश करता हूं.' यूएई के खिलाफ यह रणनीति काफी कारगर साबित हुई। आर्यवीर शुरुआत में क्रीज पर समय बिताने और पारी आगे बढ़ने के साथ अपनी गति बढ़ाने से खुश थे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पिछली रात अपने पिता से बात की थी और उनसे वादा किया था कि वे टूर्नामेंट में एक बड़ी पारी खेलेंगे. भारत के लिए यूथ वनडे में उनके पहले शतक ने उस वादे को और भी खास बना दिया. बहरहाल, यूएई के खिलाफ शतकीय पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनका क्रेज बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है और इसका सबूत आपके सामने है. 

देखिए स्टार-स्पोर्ट्स ने क्या लिखा है. बात एकदम सही कही है चैनल ने

Advertisement

सोशल मीडिया पर आर्यवीर पर लगातार बढ़ रहे कमेंटों की संख्या उनकी लोकप्रियता के ग्राफ को बताने के लिए काफी है

Advertisement

तमाम चाहने वालों को आर्यवीर के स्ट्रोकों और खेलने के अंदाज में सहवाग दिख रहा है. हर दूसरा कमेंट कुछ ऐसा ही कह रहा है

Featured Video Of The Day
ईरान ने चीन से फिर मांगी मदद, युद्ध खत्म कराने के लिए चीन की कूटनीति से उम्मीद

Topics mentioned in this article
Virender Sehwag
India U19
Board Of Control For Cricket In India
Cricket
Aaryavir Virender Sehwag

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं