'विकेट की गारंटी देते हैं', आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 से पहले इस भारतीय स्टार की जमकर की तारीफ

Aakash Chopra on Jasprit Bumrah; MI IPL 2026: मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान पर तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी. आईपीएल 2025 में यह टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, जहां उसे पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aakash Chopra on Jasprit Bumrah; MI IPL 2026:

Aakash Chopra on Jasprit Bumrah; MI IPL 2026: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की गारंटी देते हैं. हालांकि, चोपड़ा ने चेतावनी दी है. एमआई के सामने एक मुश्किल पहेली यह है कि विदेशी खिलाड़ियों की फौज को अपनी प्लेइंग इलेवन में कैसे स्थान दिया जाए. जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 में कुल 12 मैच खेले, जिसमें 17.56 की औसत के साथ 18 विकेट लिए थे. एमआई अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान पर तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ करेगी. आईपीएल 2025 में यह टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, जहां उसे पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था.

आकाश चोपड़ा ने 'जियोस्टार' पर कहा, "अगर आपका नाम जसप्रीत बुमराह है, तो दबाव अपने आप आ जाता है. वह इसी तरह के गेंदबाज हैं. वह हर मैच में असर डालते हैं. एक विकेट की गारंटी देते हैं और विरोधी टीम को रोकते हैं. इस जिम्मेदारी के साथ बहुत ज्यादा दबाव आता है, क्योंकि उनके 4 ओवर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कीमती होते हैं.

पावरप्ले में एक ओवर डालो, बीच के मिडल ओवर्स के लिए एक ओवर बचाकर रखो, और डेथ ओवर्स में दो ओवर डालो. यही हैं बुमराह, वह दबाव कहीं जाने वाला नहीं है. चाहे बोल्ट अच्छी गेंदबाजी करें या दीपक चाहर पूरी तरह से फिट हों, बुमराह पर दबाव बना ही रहता है. लेकिन अगर बोल्ट फिट हैं, तो एमआई उन्हें ही टीम में बनाए रखना चाहेगी. वे चाहेंगे कि नई गेंद बोल्ट और दीपक चाहर के हाथों में थोड़ी स्विंग करे."

उन्होंने कहा, "शार्दुल ठाकुर, चाहर के लिए एक काबिल विकल्प हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उन्हें चाहर से पहले खेलने का मौका मिलेगा. फिट दीपक चाहर, फिट ट्रेंट बोल्ट, बुमराह और हार्दिक पांड्या ही एमआई के शुरुआती चार तेज गेंदबाज होंगे. कॉर्बिन बॉश भी मौके का इंतजार कर रहे हैं. वह एक बहुत अच्छे ऑलराउंडर हैं. लेकिन फिर वही बात- आप अपनी टीम में सभी विदेशी खिलाड़ियों को नहीं खिला सकते."

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक को अपनी जबरदस्त ओपनिंग साझेदारी को फिर से दोहराना चाहिए, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड और बॉश के लिए विदेशी गेंदबाजों के साथ टीम में जगह बनाना एक ऐसी मुश्किल है जिससे हर टीम ईर्ष्या करेगी.
 

Featured Video Of The Day
Netanyahu ने Death Rumours पर कहा मैं मर चुका हूँ! AI Video का सच और Iran की टेंशन | Middle East War