RCB vs SRH: आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, RCB को इन चार विदेशी खिलाड़ियों को देनी चाहिए प्लेइंग इलेवन में जगह

RCB Playing 11 vs SRH IPL 2026: RCB ने पिछले सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
RCB Playing 11 vs SRH IPL 2026:

RCB Playing 11 vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन 4 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन्हें आरसीबी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए. आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए आरसीबी को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, फिल साल्ट और जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए. साल्ट और टिम डेविड का प्रदर्शन पिछले सीजन शानदार रहा था. 

वहीं, शेफर्ड भी कुछ मुकाबलों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे थे. जैकब डफी को ऑक्शन में आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा है. इंजरी की वजह से आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

आकाश ने बताया कि नंबर तीन की पोजीशन के लिए आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल के साथ जाना चाहिए. उन्होंने वेंकटेश अय्यर के ऊपर पडिक्कल को तरजीह दी. आकाश ने कहा कि पडिक्कल का पिछला सीजन शानदार रहा था और उनकी हालिया फॉर्म भी अच्छी है. वेंकटेश को आरसीबी ने ऑक्शन में 7 करोड़ की बोलती लगाकर खरीदा है.

आरसीबी ने पिछले सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था. खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया था. कागज पर आरसीबी की टीम इस बार भी काफी दमदार नजर आ रही है. टीम का बैटिंग ऑर्डर काफी संतुलित दिख रहा है, जबकि टीम का गेंदबाजी अटैक भी मजबूत है. 

Advertisement

हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में टीम को हेजलवुड की कमी जरूर खल सकती है. हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी. यश दयाल भी निजी कारणों की वजह से इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. टीम इस सीजन अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच Hormuz Strait से हजारों टन LPG लेकर 'जग वसंत' पहुंचा Gujarat | PM Modi