- विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन कुल 22 शतक लगे जो एक दिन में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है
- इस उपलब्धि ने दिसंबर 2021 और जनवरी 2025 के 19 शतकों के रिकॉर्ड को पार कर दिया है
- पहले दिन शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में यश दुबे, किशन देवदत्त पडिक्कल विष्णु विनोद और शुभम खजुरिया शामिल हैं
Vijay Hazare trophy 2025-26 century list: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन कुल 22 शतक लगे, जो विजय हजारे ट्रॉफी में एक दिन में बनाए गए सबसे ज़्यादा शतक , इसने 12 दिसंबर 2021 और 3 जनवरी 2025 को बने 19 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन अर्पित भटेवरा, रिकी भुई, यश दुबे, सम्मर गज्जर, स्नेहल कौथंकर, शुभम खजुरिया, किशन लिंगदोह, अमन मोखड़े, हिमांशु राणा, रवि सिंह, बिप्लब सामंत्रे, ध्रुव शौरी, फ़िरोज़म जोतिन और विष्णु विनोद ने शतक लगाने का कमाल किया.देखें शतक लगाने वाले बल्लेबाजों पूरी लिस्ट
| बल्लेबाज | रन | बनाम |
| यश दुबे | 103 रन | राजस्थान |
| ईशान किशन | 125 | कर्नाटक |
| देवदत्त पडिक्कल | 147 | झारखंड |
| विष्णु विनोद | 102 | त्रिपुरा |
| शुभम खजुरिया | 129 | चंडीगढ़ |
| अमन मोखाडे | 110 | बंगाल |
| धुव्र शोरे | 136 | बंगाल |
| रोहित शर्मा | 155 | सिक्किम |
| स्वास्तिक सामल | 212 | सौराष्ट्र |
| विप्लव सामतराय | 100 | सौराष्ट्र |
| समर गुज्जर | 132 | ओडिशा |
| हिमांशु राणा | 126 | रेलवे |
| रवि सिंह | 109 | हरियाणा |
| रिकी भुई | 122 | दिल्ली |
| विराट कोहली | 131 | आंध्र प्रदेश |
| वैभव सूर्यवंशी | 190 | अरुणाचाल प्रदेश |
| सकीबुल गनी | 128 | अरुणाचाल प्रदेश |
| आयुष लोहारुका | 116 | अरुणाचाल प्रदेश |
| फेइरोइजम जोटिन | 101 | नागालैंड |
| अर्पित भाटेवारा | 104 | मिजोरम |
| किशन लिंगदोह | 106 | मिजोरम |
कोहली, रोहित, स्वास्तिक सामल, वैभव और सकीबुल गनी की पारी सबसे यादगार
विजय हजारे के पहले दिन विराट कोहली ने 131 रन और रोहित शर्मा ने 155 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन की पारी खेलकर फैन्स का खूब मनोरंजन किया. इसके अलावा बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने 128 रन की पारी खेली, सकीबुल गनी लिस्ट ए में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. इसके अलावा स्वास्तिक सामल ने दोहरा शतक लगाया, सामल विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में दोहरा शतक लागने वाले 8वें बल्लेबाज बने














