- मुंबई में 15 मई से 10 प्रतिशत पानी की कटौती की जाएगी, जिसे नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मंजूर किया है
- वर्तमान जल भंडार सात झीलों में 28.35 प्रतिशत है, जो छह जुलाई तक पानी की आपूर्ति के लिए पर्याप्त माना गया है
- राज्य सरकार से अतिरिक्त जल भंडार मिलने पर पानी की उपलब्धता 17 अगस्त तक बढ़ाई जा सकती है
इस चिलचिलाती गर्मी में मुंबई के लोगों की मुसीबतें और बढ़ने वाली है. दरअसल 15 मई से 10 फीसदी पानी कटौती का सामना करना पड़ेगा. यह फैसला नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े ने लिया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने पानी की आपूर्ति को संभालने के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त जल भंडार देने का अनुरोध भी किया है. फिलहाल उपलब्ध जल भंडार 17 अगस्त तक चलने की उम्मीद है. हालांकि, यदि राज्य सरकार से अतिरिक्त पानी नहीं मिला तो मौजूदा स्टॉक सिर्फ 6 जुलाई तक ही पर्याप्त रहेगा.
मानसून और अल नीनो चिंता
हर साल राज्य सरकार की ओर से मुंबई को अतिरिक्त पानी दिया जाता है, जिससे जल आपूर्ति की समयसीमा बढ़ जाती है. अगर इस साल भी यही प्रक्रिया जारी रही, तो शहर में मध्य अगस्त तक पानी की उपलब्धता बनी रह सकती है. जानकारी के मुताबिक मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा इस वर्ष ‘अल नीनो' मौसम चक्र के कारण मानसून के सामान्य से कम रहने के पूर्वानुमान के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 15 मई से पूरे शहर में 10 प्रतिशत पानी की कटौती किए जाने की मंगलवार को घोषणा की.
ये भी पढ़ें : Splitsvilla 16 फेम प्रीत सिंह के साथ मुंबई में मारपीट, टूटा दांत और सूजी आंखें, शेयर किया दर्दनाक वीडियो
झीलों का जल स्तर कम
बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे ने मानसून पूर्व समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में कुल जल भंडार 28.35 प्रतिशत है, जो भंडार छह जुलाई तक के लिए उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय ने इस वर्ष बारिश को लेकर अनिश्चितता के मद्देनजर 15 मई से 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू करने का फैसला किया है, क्योंकि पूर्वानुमानों की माने तो ‘अल नीनो' मौसम चक्र के कारण सामान्य से कम मानसून का संकेत मिल रहा है.
अतिरिक्त भंडार पर नजर
भिडे ने कहा कि नगर निकाय भाटसा बांध से 12.3 करोड़ घन मीटर और ऊपरी वैतरणा जलाशय से नौ करोड़ घन मीटर पानी का भंडार करने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार आरक्षित भंडार से पानी निकालने की अनुमति देती है और प्रस्तावित 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की जाती है, तो उपलब्ध भंडार 17 अगस्त तक चल सकता है.
ये भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा कदम, मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत में बढ़ी सीटें, 28 अप्रैल से नया बदलाव लागू
(भाषा इनपुट्स के साथ)














