जशपुर में प्लेन क्रैश की सूचना निकली अफवाह, कलेक्टर बोले- नहीं हुआ कोई हादसा

Jashpur Plane Crash: प्लेन क्रैश की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान उन्हें वहां कोई मलवा नहीं मिला. कुछ देर की जांच के बाद उन्होंने घटना से इनकार कर दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Jashpur Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की खबर पूरी तरह अफवाह निकली है. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने की पुष्टि कि, मौके पर प्लेन का कोई मलवा नही मिली. उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगी थी, जिससे ग्रामीणों को लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है.  

दरअसल, प्लेन क्रैश की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान उन्हें वहां कोई मलवा नहीं मिला. कुछ देर की जांच के बाद उन्होंने घटना से इनकार कर दिया. 

मौके पर जांच करने पहुंची टीम.

झारखंड और ओडिशा से भी किया गया कंफर्म

कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि घटना की सूचना के बाद झारखंड और ओडिशा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से भी बात की. झारखंड एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने स्पष्ट किया है कि उनके कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा कोई भी ऐसा प्लेन उस इलाके में नहीं उड़ रहा था, जिससे उनका संपर्क टूटा हो. इसी तरह ओडिशा ने भी किसी प्लेन से संपर्क टूटने से इनकार किया.

Harsha Richhariya: महाकुंभ वायरल हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में लिया संन्यास, खुद का पिंडदान किया, नया नाम हर्षानंद गिरि

ड्रोन से की निगरानी 

प्लेन क्रैश की खबर तेजी से फैलने के बाद प्रशासन की ओर से इसे लेकर सूचना जारी की गई. जिसमें कहा गया कि ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ. पुलिस , जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने इलाके में ड्रोन कैमरा से सर्च किया, लेकिन हादसे का कोई  साक्ष्य नहीं मिला.  

Advertisement

धुंए के लगा प्लेन क्रैश हो गया 

बताया जा रहा है कि जशपुर के चारभाठी क्षेत्र में एक चार्टर्ड प्लेन उड़ रहा था. इसके कुछ देर बाद ग्रमीणों ने पहाड़ी से धुंआ उठता देखा, जिससे उन्हें लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है. देखते ही देखते यह खबर तेजी से फैल गई. लेकिन, यह धुंआ जंगल में लगी आग से उठ रहा था. 

'खुदा हाफिज कहो... नमाज पढ़ो', CCTV बंद कर रियाज करता था गंदी हरकतें, नागपुर NGO को मिल रही थी फंडिंग?
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Bengaluru Visit : PM मोदी के दौरे से पहले मिली जिलेटिन स्टीक | Top News | NDTV India