Ambikapur Rape Murder Case: छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपार्ट में दहला देने वाले खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी की हैवानियत से महिला की 12 पसलियां टूटीं, इन हड्डियों के टुकड़ों से उसके फेफड़े और दिल फट गया. सिर की भी तीन हड्डियां टूटी हैं, साथ ही उसका गला भी दबाया गया है.
क्या है दिल्ली जैस निर्भया कांड
दरअसल, 3 अप्रैल को अंबिकापुर जिले के महामाया मंदिर प्रवेश द्वार के पास फुटपाथ में एक अधेड़ महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला था. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू. शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या की जानकारी समाने आई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
हड्डियों के टुकड़ों से फट गया दिल
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान हुई है. वह रेलवे स्टेशन पर भी नजर आया है. पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी कर उसकी तलाश कर रही है. पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी हैं. आरोपी महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, रात को वह महिला के साथ सीसीटीवी में भी नजर आया है. महिला के साथ हुई दरिंदगी से लोगों में आक्रोश है, उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है.














